ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

आइजोल: मिजोरम में सोमवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप से मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई स्थानों पर सड़कों में दरारें आ गईं।  राज्य भूविज्ञान और खनिज संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के हवाले से बताया कि सुबह चार बज कर दस मिनट पर आए भूकंप का केंद्र भारत-म्यामांर सीमा पर चंफाई जिले के जोखावथार में था।

उन्होंने बताया कि राजधानी आइजोल सहित राज्य के कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि जोखावथार में एक गिरजाघर सहित कई मकान और इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके अलावा भूकंप से कई स्थानों पर राजमार्गों और सड़कों में दरारें आ गई हैं। अधिकारी ने कहा कि नुकसान का पूरी तरह आकलन किया जाना बाकी है।

 

पीएम मोदी ने की सीएम से बात

वहीं, राज्य में आए भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से वहां आए भूकंप को लेकर बातचीत की है। साथ ही केंद्र की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।  

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख