- Details
शिमला: भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वो हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पद से नहीं हटाने जा रही है और विधानसभा चुनाव उनकी अगुवाई में ही लड़ेगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर की जगह लेंगे। सिसोदिया के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर नड्डा ने यह स्पष्टीकरण दिया।
नड्डा ने कहा कि जयराम ठाकुर काम कर रहे हैं और वह भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे। उन्हें बदला नहीं जाएगा और भाजपा उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। नड्डा ने कहा कि हिमाचल के किसी भी मंत्री को नहीं बदला जाएगा। लेकिन भाजपा के मौजूदा 10 से 15 प्रतिशत विधायकों का चुनाव में टिकट कट सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के 10 से 15 फीसदी विधायकों को टिकट नहीं मिला था और यहां भी ऐसा होने की संभावना है।
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और अन्य दो नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। दरअसल, आप पार्टी पहले ही अनूप केसरी को पार्टी से निकालने की तैयारी कर रही थी। इस पूरे मामले में मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा "खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी की डर की हालत यह है कि रात को 12 बजे उनके प्रेसिडेंट और केंद्रीय मंत्री आप के एक ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल कराते हैं, जिसके खिलाफ शिकायत है कि वो महिलाओं के खिलाफ गन्दी बाते करता है। आज हम उसे पार्टी से निकालने वाले थे। हमने उसे बुलाकर कहा था कि आज आपको निकालेंगे।"
इससे पता चलता है कि हिमाचल की जनता की आवाज भाजपा को समझ में आ गई है। हिमाचल में भाजपा के जो सीएम के चेहरे हैं, वे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को गले लगा लेते हैं। जिस व्यक्ति को उन्होंने लिया है उसकी सही जगह भाजपा ही है, उनकी जगह वही है।
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में विस्तार की आम आदमी पार्टी (आप) की कोशिशों को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। कल देर रात एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में भाजपा ने आप के हिमाचल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर को पार्टी में शामिल करा दिया। उनके साथ ऊना के अध्यक्ष इक़बाल सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। कल देर रात केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इन तीनों नेताओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर पहुँचे।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद अनूप केसरी ने मीडिया से कहा कि, “हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद 6 तारीख को मंडी में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी की रैली में 4 घंटे हमारे कार्यकर्ता धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके पास उनसे मिलने का 1 मिनट समय नहीं था। इससे कार्यकर्ता बहुत दुखी हुए।”
- Details
मंडी: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे।
हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






