- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। दो निर्दलीय विधायकों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में यह दोनों निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में देहरा से जनप्रतिनिधि होशियार सिंह और जोगिंदर नगर से विधायक प्रकाश राणा शामिल हैं।
सीएम बोले- बढ़ेगी ताकत
इन विधायकों के शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इनके आने से पार्टी और सरकार दोनों ही मजबूत होगी। वहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि होशियार सिंह और प्रकाश राणा लंबे समय में विधानसभा में पार्टी को सपोर्ट करते आए हैं, अब वो दोनों आधिकारिक तौर भाजपा में शामिल हो गये हैं।
- Details
शिमला (जनादेश ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों से यहां से बात करना खुशी की बात है। केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां कार्यक्रम होना खुशी की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं ये सब आपकी वजह से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि जब फाइल पर साइन करता हूं तब तो जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब फाइल चली जाती है तो आपके परिवार का सदस्य बन जाता हूं। 130 करोड़ भारतीयों के परिवार का हिस्सा बन जाता हूं। पीएम बोले कि मैं शिमला से अपना संकल्प दोहराऊंगा। मेरा संकल्प है कि हर नागरिक की सेवा करता रहूं। उन्होंने कहा कि हम देश को उस ऊंचाई तक पहुंचाएंगे जो आजादी के दीवानों ने देखा था। 2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन लूट खसोट, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाज, अटकी-लटकी-भटकी योजनाओं की होती थीं। लेकिन अब वक्त बदल गया है।
- Details
शिमला: हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और चहारदीवारी पर बीते रविवार खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, एक शख्स के फरार होने की जानकारी मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब से एक गिरफ्तारी की है। इस मामले की जांच करने के लिए गठित की गई विशेष जांच टीम ने पंजाब में छापे मारे थे। जहां रोपड़ जिले के मोरिंडा से हरबीर सिंह नाम का एक युवक गिरफ्तार हुआ है। वहीं, पुलिस एक दूसरे युवक को पकड़ने के लिए चमकौर साहिब में उसके घर पहुंची, लेकिन वो फरार होने में सफल रहा।
बता दें कि 8 मई की सुबह हिमाचल प्रदेश के विधानसभा परिसर से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें देखा जा सकता था कि बिल्डिंग के मेन गेट पर जहां खालिस्तानी झंडे बंधे हुए थे, वहीं, बाहर की ओर से दीवारों पर नारे लिखे हुए थे। इस घटना से हड़कंप मच गया था। झंडों को हटाकर दीवारों पर तुरंत पुताई कराई गई थी। वहीं, प्रारंभिक जांच के बाद मामले में तुरंत एसआईटी की जांच बिठाने की घोषणा की गई थी।
- Details
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा भवन के बाहर मुख्य द्वार और चारदिवारी पर खालिस्तानी झंडे बंधे नजर आए। इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन इन झंडों को मौके पर जाकर उतार दिया। पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने अहले सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी थी। पुलिस ममाले की गहनता से जांच में जुटी है। इस विधानसभा परिसर में सिर्फ शीतकालीन सत्र की बैठकें होती हैं।
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधानसभा भवन के बाहर मेन गेट पर खालिस्तानी झंडे नज़र आ रहे हैं। ये झंडे किसने लगाए हैं, इसकी जांच पड़ताल चल रही है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम शिल्पी वेकटा भी मौके पर पहुंची।
विधानसभा की दीवारों पर भी खालिस्तान लिखा गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये झंडे किसने यहां पर लगाए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






