- Details
शिमला: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश के करीब 20 बड़े नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। सोनिया गांधी ने भाजपा से विधानसभा चुनाव की लड़ाई को मिल-जुलकर लड़ने के लिए एकजुटता की सीख दी। उन्होंने कहा कि यह गुटबाजी का समय नहीं, एकजुट होकर सभी चुनाव मैदान में उतरें। यह बैठक मंगलवार शाम 5:00 बजे 10 जनपथ पर हुई। बैठक करीब डेढ़ घंटा चली। संगठन में बिखराव न आए, इसके लिए वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है। पार्टी के पूर्व विधायक, युवा नेता त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं, इस पर भी मंथन हुआ है।
कहा गया है कि संगठन पदाधिकारियों की जो भी नाराजगी है, उसे दूर करें ताकि बिखराव न हो। मई में प्रस्तावित नगर निगम शिमला के चुनावों को भी गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है। विधानसभा चुनावों से पहले हुई यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
- Details
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार का एलान किया कि वह इस साल के अंत में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने कहा कि वह 'कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से तंग आ चुके' आम आदमी का एक विकल्प बनना चाहती है। दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में एक मार्च निकाला। आम आदमी पार्टी अगले महीने शिमला में नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी।
पंजाब में आप की जीत किसी राज्य में पार्टी की पहली जीत है। 2017 में भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाना तो दूर, बल्कि 117 में से केवल 18 सीटें ही जीत पाई। वहीं आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन आम आदमी पार्टी के राघव चढ्डा ने मीडिया से कहा था, 'मैं देख रहा हूं कि आप एक राष्ट्रीय ताकत बन रही है।'
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में कई लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं हैं और सभी फैक्ट्री में काम करती थीं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर है। ये हादसा बाथू इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है।
एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्टरी में आग भड़क गई। हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने कहा कि छह फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सभी सात लापता सैन्यकर्मी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से लिखा है कि शहीद जावानों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकाले लिया गया है। सेना के सात जवान एक गश्ती दल का हिस्सा थे और तवांग जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हो गए थे।
घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
दिरांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सांग थिनले ने पहले कहा था कि घटना रविवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






