ताज़ा खबरें
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तय, साथ लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
झारखंड में बीजेपी को झटका,पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान बृहस्पतिवार सुबह पुन: शुरू हुआ और इस दौरान चार और शव बरामद हुए हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी दब गई थी। उन्होंने बताया कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो’ वाहन के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार की दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस आ गई थी, जो रिकांग पियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी।

शिमला: हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन के चलते कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक 10 लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाल लिया गया है। हादसा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रेकांग पियो-शिमला हाइवे के निकट दोपहर करीब 12.45 बजे भूस्खलन हुआ। माना जा रहा है कि एक ट्रक, एक सरकारी बस और अन्य वाहन मलबे में दबे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिमला जा रही बस में 40 लोग सवार थे। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लैंडस्लाइड की घटना को लेकर कहा है कि उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने को कहा है। एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि एक बस और एक कार इस भूस्खलन की चपेट में आई है। हादसे के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

शिमला: वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले रामसुभग सिंह हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। गुरुवार को निवर्तमान मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची के सरकारी सेवा से इस्तीफा देने के बाद जयराम सरकार ने रामसुभग सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। नाटकीय घटनाक्रम के बीच तीन माह के नोटिस पीरियड की अवधि को भी सरकार ने रिलैक्स कर दिया। खाची को सरकार ने प्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया है।

पी मित्रा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त था। खाची के इस्तीफे और नई नियुक्ति के बाद रामसुभग सिंह ही कैडर में मौजूद सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। उनके मुख्य सचिव बनने के साथ ही प्रदेश सरकार ने उनके पास रहे विभागों का भी अन्य अधिकारियों में बंटवारा कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी धीमान को उद्योग और श्रम एवं रोजगार तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चंद शर्मा को परिवहन, एमडी रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंप दिया है।

नई दिल्ली: दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई की मंशा व्यापक लोगों की भलाई है तब तक अपने काम में उनकी दृढ़ता ठीक है। दलाई लामा ने कहा, ‘‘दृढ़ता सामान्य रूप से अनुशासन का एक तरीका है। यह हिंसक है या नहीं, यह पूरी तरह से उसकी मंशा पर निर्भर करता है। पुलिस के रूप में, कुछ परिस्थितियों में, आपको कठोर तरीकों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, लेकिन लोगों की सुरक्षा व्यापक मंशा होनी चाहिये । दलाई लामा भारतीय पुलिस फाउंडेशन के अनुरोध पर ‘‘पुलिसिंग में संवेदना और करूणा’’ विषय पर व्याख्यान दे रहे थे ।

वह हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में अपने निवास से पुलिस बल के सदस्यों को टलीकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों का करूणामय और संवेदनशली बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षा किसी की भी तालीम का एक हिस्सा होना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम में... अंग्रेजों ने आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की, लेकिन आपको देश की हजार साल पुरानी परंपराओं को बनाए रखने की भी कोशिश करनी चाहिए, जो अहिंसा, करुणा, सहानुभूति है।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख