- Details
सोलन: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना। कर्मचारियों ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया। प्रियंका ने इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को रोजगार, बागबानों व किसानों को फसल के दाम, आम जनों को महंगाई से राहत, महिला शक्ति की भागीदारी व प्रदेश के विकास का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल से लगाव का जिक्र किया था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने निधन से पूर्व इच्छा जताई थी की मेरी अस्थियां हिमालय में भी विसर्जित करना, मेरे पिता ने उनकी इच्छा पूरी की, इसलिए मैंने भी शिमला में घर बनाया।
- Details
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। अधिकारियों ने कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की ट्रेन की तुलना में अधिक उन्नत और हल्की है तथा कम अवधि में तेज गति से चलने में सक्षम है।
ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब तथा ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस ट्रेन की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज माध्यम प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इससे पहले, प्रधानमंत्री के ऊना के पेखुबेला हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री बाद में राज्य के दो जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद ऊना और चंबा जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- Details
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल अवसरों का प्रदेश है। यहां बिजली पैदा होती है, फल-सब्जी के लिए उपजाऊ जमीन है और रोजगार के अनंत अवसर देने वाला पर्यटन यहां पर है। हिमाचल का एक पक्ष और है, जिसमें यहां विकास की अनंत संभावनाएं छिपी हुई हैं। ये पक्ष है मेडिकल टूरिज्म का। यहां की आबो-हवा, यहां का वातावरण, यहां की जड़ी-बूटियां अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयुक्त हैं। बल्क ड्रग्स पार्क्स के लिए देश के जिन 3 राज्यों का चयन हुआ है, उनमें से एक हिमाचल है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जिन 4 राज्यों को चुना गया है, उनमें से भी एक हिमाचल है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास इसी का हिस्सा है।
पीएम मोदी ने कहा कि बिलासपुर को आज शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला है। आज यह सब जो बना है यह आपके वोट की ताकत है। 8 वर्षों में देश अब पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
- Details
शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को दोहराने का मन बना लिया है, जैसा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मतदाताओं ने कुछ महीने पहले किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया, क्योंकि खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल तक वह हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंच सके। रैली में व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच पाने को लेकर प्रधानमंत्री ने खेद जताया।
उन्होंने कहा कि इसके पहले, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मतदाताओं द्वारा हर पांच साल में सत्ताधारी दल को बदलने का चलन था, लेकिन अब उन्होंने इस चलन को छोड़ दिया है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं और युवाओं ने भाजपा सरकार को दूसरी बार मौका देने का मन बना लिया है, क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा एक स्थिर सरकार प्रदान करते हुए राज्य के विकास की दिशा में काम कर सकती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






