- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोगों के भी मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चंबा जिले में भी शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद एक मकान ढहने से उसमें रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई।
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मंडी में शुक्रवार रात मंडी-कटोला-प्रसार मार्ग पर बाघी नाले में एक लड़की का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ में लड़की के परिवार के पांच सदस्यों के भी बह जाने की खबर है।
विभाग के अनुसार, बादल फटने के बाद कई परिवारों ने बागी से पुराने कटोला क्षेत्र के बीच स्थित अपने घरों को छोड़ दिया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
- Details
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गोबिंदसागर झील में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां झील में डूबने से 7 युवकों की मौत हो गई। घटना पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास दोपहर बाद करीब 3:50 पर हुई। सभी मृतक पंजाब के रहने वाले थे और इनमें से 4 नाबालिग हैं। 2 युवक एक ही परिवार के थे।
सभी पंजाब में मोहाली के रहने वाले हैं। ये युवक बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार दोपहर बाद ये नहाने के लिए गोविंदसागर झील में उतरे थे। पानी की गहराई का अंदाजा न चल पाने से हादसा हुआ है। ऊना के एसपी अरिजीत सेन ने कहा कि बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में सभी 7 लापता लोगों के शव बरामद हुए हैं। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। मदद के लिए गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी बुलाया। काफी प्रयास के बाद सभी शव बरामद किए गए।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार से बढ़े हुए जीएसटी को वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि लोग महंगाई से राहत चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दही, लस्सी, गेहूं, चावल और अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है, ऐसा तो अंग्रेज किया करते थे।" उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, "आजकल लोग महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने मतलब कि केंद्र सरकार ने दही, लस्सी, गेहूं, चावल और अन्य खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाया है। अंग्रेज भी तो यही करते थे।
अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने लोगों को कुछ राहत देने की कोशिश की।" हमने दिल्ली में मुफ्त में चिकित्सा, पानी, बिजली उपलब्ध कराई। हम यह सब करने में सक्षम हैं क्योंकि हमने भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। हमने कोई कर नहीं बढ़ाया है। मैं केंद्र सरकार से बढ़ा हुआ जीएसटी वापस लेने की अपील करता हूं। यहां आप सरकार बनाएं। हिमाचल प्रदेश में और हम बदले में आपको महंगाई से राहत देंगे।"
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बरपा रही है। शिमला में भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में आज सुबह बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोग लापता हो गए। राज्य में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बादल फटने के बाद कुल्लू जिले के मलाणा और मणिकर्ण का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में छह लोग लापता हैं।
शिमला में ढल्ली सुरंग के पास हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और एक महिला सहित दो अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने कहा कि पीड़ित प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं. जब यह घटना हुई, तब वे सड़क किनारे तंबू में सो रहे थे। घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है। मलबे की चपेट में कुछ वाहन भी आए। इस बीच, कुल्लू और किन्नौर जिलों से अचानक बाढ़ आने की खबर है। कुल्लू के चोझ गांव में मवेशियों के अलावा कम से कम चार लोग बह गए। भूस्खलन के कारण बचाव दल भी बीच में ही फंस गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






