ताज़ा खबरें
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब

बरेली: बरेली में हाफिजगंज थानाक्षेत्र के गांव बढेपुरा में ताजियों के जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच पथराव और फायरिंग हुई। इस घटना में 50 लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गई। घ

टना उस वक्त हुई जब लोग ताजिया के साथ बैँडबाजा लेकर चल रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने रोका तो विवाद हो गया। बवाल के बाद ताजिया छोड़कर लोग भाग गए।

बता दें कि पिछले सप्ताह भी गांव में दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था।

वाराणसी: पिछले महीने आंदोलनकारी विद्यार्थियों से निपटने के तरीकों को लेकर सुर्खियों में आए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी आज निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए। बीएचयू के अधिकारियों ने बताया कि त्रिपाठी ‘अनिश्चिकालीन अवकाश’ पर चले गए हैं। उनका कार्यकाल 30 नवंबर तक है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय सूत्रों ने संकेत दिया था कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में निपटने के उनके तरीके को लेकर खुश नहीं है। उल्लेखनीय है कि कथित उत्पीड़न की घटना को लेकर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परिसर में पुलिस बुलायी गयी थी और पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए थे।

त्रिपाठी ने दावा किया था कि अगर उन्हें अवकाश पर जाने को कहा गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। त्रिपाठी को भेजे गए संदेशों और फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। मंत्रालय ने पहले ही उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए नियमित प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को भूल गया। यूपी पर्यटन की नजर में ताजमहल जैसा कोई पर्यटन स्थल नहीं है। इस साल यूपी पर्यटन की बनाई गई बुकलेट में ताजमहल को जगह नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश में हर साल यूपी पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक बुकलेट बनती है। इस बुकलेट में प्रदेश के हर बड़े पर्यटन स्थल के बारे में लिखा होता है और उस पर्यटन स्थल के चित्र भी इस बुकलेट में छापे जाते हैं।

हर साल की तरह इस बार भी यूपी पर्यटन ने बुकलेट बनवाई है, लेकिन इस बार ताज को इस बुकलेट में जगह नहीं दी गई है। इस बार बनी इस बुकलेट में गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई है। गोरखपुर के देवी पटन शक्ति पीठ को भी स्थान दिया गया है। दो पेज सिर्फ गोरखधाम मंदिर को समर्पित किए गए हैं। इसमें गोरखधाम मंदिर का फोटो, उसका इतिहास और उसका महत्तव लिखा है।

इस बार की बुकलेट का पहला पेज वाराणसी की गंगा आरती को समर्पित किया गया है। गंगा आरती के भव्य दृश्य के साथ दूसरे पेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ बुकलेट का उद्देश्य लिखा है।

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाएं। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को दौरे की अनुमति दे दी है। इससे पहले यूपी प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी दौरे की इजाजत नहीं दी थी। राहुल गांधी के दौरे पर यूपी प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक लगाई थी।

इससे पहले राहुल गांधी के अमेठी दौरे की प्रशासन से अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर कराया था। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार नहीं चाहती कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में आएं।

उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा था, 'सारे त्योहार खत्म हो गए हैं, फिर भी त्योहारों का बहाना बनाकर राहुल गांधी को अमेठी आने से रोका जा रहा है।'हालांकि इसके बाद अमेठी प्रशासन का एक पत्र सामने आया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें अमेठी दौरे के लिए रोका ही नहीं गया था। यह सब बातें दुष्प्रचार के चलते की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख