- Details
आगरा: भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू किसानों को नुकसान हुआ। वहीं जीएसटी से व्यापारी परेशान है। देश को आर्थिक नुकसान हुआ है। कारोबार ठप हो गया है। व्यापारी मानसिक रूप से परेशान है। ये कहना था सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। वे बुधवार की शाम आगरा के रैडिसन ब्लू होटल में शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन तीन सालों में कुछ नहीं किया। कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा हुआ है। हम उनसे पूछेंगे कि आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वे क्या कर रहे हैं।
नोटबंदी पर तंज कसते हुए बोले, नए नोट आ गए तो क्या अब घोटाले रुक जाएंगे। शायद भाजपा को ऐसा लगता होगा। इससे जीडीपी गिरती है और रोजगार चले जाते हैं। भाजपा की नीतियां समाज में दूरियां बढ़ा रही है। यूपी का विकास ठप पड़ गया है। नए पुल नहीं बन रहे। नई सड़कें नहीं बन रहीं। बिजली बेहतर नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के दुख में सपा उनके साथ है।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यटन पर राज्य सरकार की पत्रिका में ताजमहल का नाम नहीं होने संबंधी रिपोर्टों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाक उड़ाया और उन्हें तथा उनकी सरकार को ‘‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’’ बताया।
राहुल ने हिंदी में ट्वीट किया,‘‘सूरज को दीपक नहीं दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती। ऐसे ही राज के लिए भारतेन्दु ने लिखा था अंधेर नगरी, चौपट राजा।’’ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले सप्ताह जारी उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन पर पत्रिका में ताज महल का जिक्र ही नहीं है।
बुकलेट के पहले पेज पर वाराणसी की गंगा आरती को दर्शाया गया है। पहले पेज के साथ ही छठवां और सातवां पेज भी गंगा आरती को समर्पित किया गया है।
- Details
लखनऊ: प्रदेश सरकार की सब्सिडी वाली सभी योजनाएं अब आधार से लिंक होंगी। यही नहीं अब संविदा पर रखे जाने वाले सभी कर्मचारियों का बैंक खाता आधार से जुड़ेगा और उसी में उनका मानदेय भेजा जाएगा। यूपी सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट के एक अन्य फैसले के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के करीब एक करोड़ 48 लाख बच्चों को आगामी नवंबर में जूता-मोचा और स्वेटर देने का फैसला लिया गया है। इस पर चालू वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सीएम सामूहिक विवाह योजना
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हर जोड़े पर 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की शादी में भी यह राशि दी जाएगी।
- Details
इलाहाबाद: यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा घटना इलाहबाद की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हास्टल में तड़के बहुजन समाज पार्टी के नेता राजेश यादव की हत्या कर दी गई। राजेश यादव अपने के मित्र राज नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ हॉस्टल में किसी से मिलने गए थे। भदोही जिले के दुगुना गांव के रहने वाले राजेश यादव इसी साल यूपी का विधानसभा चुनाव बीएसपी उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था।
वर्तमान में बसपा ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी भी थे। राजेश यादव कम्पनीबाग के पीछे हरितकुंज अपार्टमेंट में रहते थे। कल देर रात राज नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ ताराचंद हॉस्टल में किसी से मिलने गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि बीती रात होस्टल में ही उनका किसी से विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना हुई। राजेश के पेट में गोली लगी और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। डॉक्टर मुकुल आनन फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
- विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
- मुख्यमंत्री का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा का बजट सत्र भी किया गया रद्द
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- महाकुंभ जाम में भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं की हालत बद से बदतर: अखिलेश
- प्रयागराज जाम: बस और ट्रेनों में भीड़, चारों ओर सड़कों पर लंबी कतारें
- मिल्कीपुर उपचुनाव, चुनाव नहीं लूट थी, जनता ने इसे देखा है: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी