ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखीमपुर खीरी: शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंग्रेजी शराब के गोदाम के कैशियर को गोली मारकर 7.75 लाख रुपए की नगदी लूट ली। गोली कैशियर के मुंह में लगी और वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे शहर में दहशत फैल गई। बदमाशों की तलाश में चारों तरफ नाकेबंदी की गई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। शहर से सटे गांव उदयपुर में राजपैलेस टाकीज के पास पोंटी चड्ढा ग्रुप का अंग्रेजी शराब का गोदाम है।

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम का कैशियर धनश्याम श्रीवास्तव 7.75 लाख रुपए जमा करने बैंक जा रहा था। बाइक गोदाम का कर्मचारी जय प्रकाश चला रहा था। दोनों जब शहर के मोहल्ला गोटैय्या बाग के पास पहुंचे। तभी उनको बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का मारकर गिरा दिया और नगदी भरा बैग लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली सड़क में लगकर कैशियर के मुंह में लगी और वह जख्मी हो गया। बदमाश नगदी लूटकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे शहर में दहशत फैल गई।

लखनऊ: दो चुनाव में झटका खाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन से तौबा कर ली है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। अखिलेश यादव ने यह बात सोमवार को पत्रकारों से कही। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अभी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। अब हम अकेले लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन टूटने के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

हाल ही में सपा ने लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठजोड़ किया पर नतीजे निराशाजनक ही रहे। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ा। पर सपा सत्ता से बाहर हो गई। खास बात यह कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर इन दोनों गठबंधन को सपा के लिए नुकसानदेह बताया था।

लखनऊ: राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। लगभग 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके बेटे एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह और प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री एवं पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे। कल्याण सिंह ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इतनी उम्र गुजर जाने के बावजूद न तो वह थके हैं और न ही उनका मन छूटा है। उन्होंने कहा, ''मेरा तन टायर नहीं है, मन रिटायर नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मैं राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम मानता हूं। उसी भावना से मैंने फिर से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया है। जब तक मैं राज्यपाल रहा तब तक मैंने उस पद की गरिमा का पूरा ख्याल रखा।'' सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भविष्य में चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले अपने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी में युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने और दिग्गज नेताओं पर अधिक विश्वास करने की तैयारी कर रही है। पार्टी पिछड़ा और दलित वर्गों के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी कर रही है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही राज्य और दिल्ली की सभी पार्टी इकाइयों के साथ ही फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। पार्टी उपचुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। इस बार उपचुनावों में सपा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से भी होगा। 2018 के उपचुनाव में तीन लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर बसपा ने सपा को समर्थन दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख