ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: दो चुनाव में झटका खाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन से तौबा कर ली है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि उनकी पार्टी अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। अखिलेश यादव ने यह बात सोमवार को पत्रकारों से कही। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी अभी से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। अब हम अकेले लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन टूटने के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि वह बसपा प्रमुख मायावती पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

हाल ही में सपा ने लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठजोड़ किया पर नतीजे निराशाजनक ही रहे। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ मिल कर चुनाव लड़ा। पर सपा सत्ता से बाहर हो गई। खास बात यह कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक तौर पर इन दोनों गठबंधन को सपा के लिए नुकसानदेह बताया था।

अलबत्ता विधानसभा उपचुनाव में सपा का ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा व रालोद के साथ गठबंधन से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख