ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने मथुरा के विकास के लिए कुछ किया नहीं, सिवाय शून्य के, पर अब वहां नई-नई बातें की जा रही है। वैसे ये सब भाजपा सरकार के अब तक किए गए वादों की तरह वादें ही रहेंगे, जमीन पर उनके उतरने का इंतजार जनता अनन्तकाल तक करती रहेगी। सच तो यह है कि समाजवादी सरकार ने मथुरा के विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं, वे भी अधूरी छोड़ दी गई हैं। भाजपा की मंशा कुछ करने के बजाय सिर्फ टालने और गुमराह करने की ही रहती है।

अखिलेश यादव ने एक बयान जारी करके कहा, समाजवादी सरकार के कार्यकाल में पशु पालन और दुग्ध उद्योग पर विशेष ध्यान दिया गया था। अमूल और पराग के नए प्लांट भोगनीपुर (कानपुर) वाराणसी और लखनऊ में और इटावा में मदर (डेयरी) प्लांट भी लगाया गया था। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कामधेनु योजना शुरू की गई थी। भाजपा राज में कामधेनु योजना ठंडे बस्ते में चली गई। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भाजपा का शून्य कार्य हुआ है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रियांव गांव में एक अजीब घटना घटी। यहां गीता नाम की एक महिला फोन पर बात करते हुए पलंग पर बैठ गई लेकिन उसे अंदाजा नहीं थी कि पलंग पर पहले से सांपों का एक जोड़ा था जिनके ऊपर वह जा बैठी थी। इतने में महिला को सांप ने काटा और बाद में उसकी मौत हो गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि महिला फोन पर थाईलैंड में काम करने वाले अपने पति के साथ बातचीत कर रही थी कि इतने में घर में घुसे सांपों का एक जोड़ा पलंग पर पहुंच गया और प्रिंटेड चादर के साथ खेलने लगा। सांप के काटते ही गीता बेहोश हो गई। परिवार वाले आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की अस्पताल में मौत के बाद जब परिवार वाले घर वापस लौटे तो सांपों के जोड़े को पलंग पर ही खेलता पाया। इस सब से गुस्साए पड़ोसियों ने सांपों को पीट पीटकर मार डाला।

लखनऊ: भाजपा नेता चिन्मयानंद की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती हुई दिख रही हैं। पीड़ित लॉ छात्रा ने चिन्मयानंद के खिलाफ लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। 12 पन्नों की शिकायत और एसआईटी को दिए बयान में कई चौंका देने वाली बातें सामने आई हैं। पीड़िता का कहना है कि चिन्मयानंद ने ब्लैकमेल कर रेप किया है। पीड़िता का हॉस्टल के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो को वॉयरल करने की धमकी देकर एक साल तक रेप करता रहा। साथ ही पीड़िता ने बताया कि चिन्मयानंद ने शारीरिक शोषण का वीडियो भी बनाया है।

चिन्मयानंद पीड़िता से मसाज करने का भी दबाव बनाता था और कई बार उसके साथ बंदूक के दम पर भी रेप हुआ है। लड़की ने भी अपने बचाव के लिए चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है। लड़की ने इसके लिए अपनी चश्मे में खुफिया कैमरा लगाया और चिन्मयानंद का वीडियो बनाया है। वहीं, रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने घर पास में होने के बावजूद हॉस्टल में रहने के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। उसने बताया कि वह एलएलएम में एडमीशन लेने के लिए गई था। लेकिन चिन्मयानंद ने उसे नौकरी दे दी। नौकरी में काम का ज्यादा बोझ होने के कारण उसे हॉस्टल में रहना पड़ा, जहां उसके साथ गलत हुआ।

नई दिल्ली: उन्नाव बलात्कार मामले में एम्स में बुधवार को लगाई गई अस्थायी अदालत में बंद कमरे में कार्यवाही शुरू हुई। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने एम्स में बलात्कार पीड़िता के बयान दर्ज किये। आम लोग और प्रेस को ‘बंद कमरे की कार्यवाही’ देखने की अनुमति नहीं होती है। मामले के एक प्रमुख आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को इसके लिए एम्स लाया गया। उसके साथ सह-आरोपी शशि सिंह को भी लाया गया। भाजपा सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।

न्यायाधीश ने शनिवार को एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में एक अस्थायी अदालत स्थापित करने के निर्देश दिए थे, जहां महिला को 28 जुलाई को एक दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। उच्च न्यायालय ने इस मामले में शुक्रवार को अनुमति दी थी। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रशासनिक पक्ष से इस आशय की एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया कि मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश शर्मा पीड़िता के बयान दर्ज करेंगे। उच्च्तम न्यायालय के आदेश पर बलात्कार पीड़िता को लखनऊ के एक अस्पताल से हवाई मार्ग के जरिये दिल्ली लाया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख