ताज़ा खबरें
बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

रामपुर: सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा सरकार आने पर सांसद आजम खां पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जायेंगे। कानूनी तौर पर भी मदद की जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा। अखिलेश यादव ने सांसद आजम खां और उनके करीबियों को भरोसा दिया है कि मुकदमों से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। सपा सरकार आने पर इन्हें वापस लिया जाएगा। पार्टी आजम खां के साथ है। हर संभव मदद की जाएगी। कानूनी तौर पर भी मदद की जाएगी और आंदोलन भी किया जाएगा।

सपा सांसद आजम की हिमायत में दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आए अखिलेश यादव ने हमसफर रिसॉर्ट में रात गुजारी। दिन निकलते ही उन्होंने यहां उलेमा, वकीलों, पुलिस द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किए गए परिजनों से मुलाकात की। यहां बाहर से आए सपा नेताओं से मिले और दोपहर बाद वह जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। वह यूनिवर्सिटी में घुसे तो विवि की दीवार से लगे आलियागंज के ग्रामीणों ने छतों से काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। अखिलेश सीधे प्रशासनिक भवन पहुंचे। वहां मीडिया से बात की। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें बहुत सारी एफआईआर की कॉपी मिली हैं, लेकिन इनसे समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। सियासी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

रामपुर: सांसद मोहम्मद आजम खां और उनके मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी करना कांग्रेस नेता फैसल लाला को भारी पड़ गया। कांग्रेस अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर आगमन को लेकर मुतीउर्रहमान खां बबलू और फैसल लाला ने विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इससे पहले भी दोनों नेता लगातार आजम खां के खिलाफ बयानबाजी, धरना-प्रदर्शन आदि करते रहे हैं। पूर्व में जब सपा की समिति रामपुर आयी थी, उस वक्त भी धरना-प्रदर्शन किया गया था।

कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य विनोद चौधरी की ओर से मुतीउर्रहमान खां बबलू और फैसल लाला को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब देने को कहा था। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला नोटिस मिलने के बाद और मुखर हो गए थे। आंदोलन को और धार देने लगे थे। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक को उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में चिट्ठी लिखी जिसमें अनुशासन समिति पर ही गंभीर आरोप लगाए थे।

नई दिल्ली: उन्नाव कांड पीड़िता ने एम्स में लगाई गई एक अस्थायी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया और इसके साथ ही बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गयी। यह मामला भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर द्वारा 2017 में पीड़िता के कथित बलात्कार से जुड़ा हुआ है। सुनवाई से अवगत एक वकील ने बताया कि जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के सम्मेलन कक्ष में ‘बंद कमरे’ में हुई सुनवाई के दौरान पीड़िता ने व्हीलचेयर पर बैठकर जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के सामने गवाही दी। पीड़िता ने स्वास्थ्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को स्ट्रेचर पर अपना बयान दर्ज कराया था।

एक आरोपी के वकील ने बताया कि चिकित्सकों ने पीड़िता की जांच के बाद उसकी चिकित्सकीय स्थिति के बारे में न्यायाधीश के सामने बयान दिया जिसके बाद पीड़िता ने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेशानुसार एक नर्सिंग अधिकारी पूरी सुनवाई के दौरान वहां मौजूद था। सुनवाई के लिए सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को भी तिहाड़ जेल से लाया गया था।

मथुरा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि कश्मीर में स्थिति सामान्य है, लेकिन यदि सब कुछ सामान्य होता तो वहां कर्फ्यू जैसे हालात नहीं होते। गोवर्धन परिक्रमा करने आए दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कश्मीर अतिसंवेदनशील मुद्दा है। इसका समाधान वाजपेयी के फार्मूले पर ही होना चाहिए। कश्मीर पर सरकार झूठी तस्वीर पेश कर रही है। वहां अगर सब कुछ सामान्य होता तो कर्फ्यू क्यों लगता।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश में गुजरात मॉडल ऑफ गवर्नेस चला रहे हैं। इसमें विरोधियों को पकड़ो, उन पर झूठे मुकदमे लगाओ, झूठे मामलों में फंसाओ। गुजरात में इन्होंने यही सब किया था, जो अब देश में हो रहा है।" मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का जिक्र करते हुए दिग्विजय ने कहा, "गाय और ओम के नाम से भला किसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। देश में एक मात्र भाजपा को ही बीफ इंडस्ट्री से चंदा मिला है। देश गंभीर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। अब गाय और ओम की जुमलेबाजी छोड़कर प्रधानमंत्री को देश की अर्थव्यवस्था को संभालना चाहिए।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख