- Details
लखनऊ: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द हो गया है। वह सांसद आजम खां के समर्थन में दो रात रामपुर में गुजाराने वाले थे। लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। दौरा रद्द करने के बाद अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुझे आज रामपुर जाना था, मेरे कई कार्यक्रम थे। अखिलेश ने कहा कि प्रशासन को सारा कार्यक्रम दे दिया था। किन-किन से मिलना है, सब कुछ बताया गया है। लेकिन डीएम ने मोहर्रम का हवाला दिया और कार्यक्रम की व्यवस्था नहीं कर पाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि चूंकि मुहर्रम और 'गणेश विसर्जन' है, इसलिए मैं अपने कार्यक्रम में 2 दिन की देरी कर रहा हूं। मैं 13 और 14 सितंबर को रामपुर के अपने अगले कार्यक्रम को जिला प्रशासन को भेजूंगा और अपने आंदोलन का विवरण भी दूंगा। अखिलेश ने तंज कसा कि ऐसा लग रहा कि हम दंगा कराने जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह सरकार को खुश करने में जुटे हैं। डीएम एक्सटेंशन चाहते हैं। वह यूपी में ही पोस्टिंग चाहते हैं।
- Details
नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा में चल रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप) के 14वें सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने सम्मेलन में मौजूद 196 देशों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी धरती को मां मानते हैं। पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक असर को झेल रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को मरूस्थलीयकरण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए भारत ने दो साल तक इस सम्मेलन का होस्ट बनने फैसला लिया है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम बायो फर्टिलाइजर को बढ़ावा दे रहे हैं। केमिकल फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को कम कर रहे हैं। भारत ने जल संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि दुनिया को सिंगल यूज प्लास्टिक को गुड बाय कह देना चाहिए। हमारा लक्ष्य किसानों की आमदनी दो गुना करने का है। पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत अपना वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2015 से 2017 के बीच भारत ने अपने वन क्षेत्र और पेड़ क्षेत्र 8 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया है।
- Details
लखनऊ: भाजपा सरकार के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग रविवार को सुशासन, नेतृत्व व लोक संवाद के गुर सीखे। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम लखनऊ) के विशेषज्ञों ने बकायदा पाठशाला लगाकर उन्हें खास तरह से प्रशिक्षण दिया गया। इस पाठशाला को मंथन-एक नाम दिया गया है। आईआईएम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन सत्र में कहा कि मनुष्य ईश्वर की श्रेष्ठतम कृति है। जीवन सीखने के लिए होता है। हर मनुष्य उम्र भर कुछ न कुछ सीखता रहता है।
उन्होंने कहा कि लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रदेश के समग्र विकास में सहायक होगा। सीखने के लिए जहां कहीं भी अवसर मिले उसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सिद्ध हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, प्रबंधन, नेतृत्व कौशल व जनभागीदारी को बेहतर ढंग से जानने के लिए आईआईएम संस्थान से सहयोग प्राप्त कर रही है। पहली बार किसी राज्य सरकार ने देश में अपने राजनीतिक नेतृत्व की दक्षता के लिए देश के श्रेष्ठ प्रबन्धन संस्थान से प्रशिक्षण लेने का फैसला किया है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी आजम खां के खिलाफ कार्यवाही, भ्रष्टाचार व ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में एक अक्टूबर को सभी जिलों में धरना देगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा गत 9 अगस्त को प्रदेश की जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया था परन्तु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। सरकार ने सितम्बर से बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई, ट्रैफिक सुधार के नाम पर भारी जुर्माना लगा दिया गया। भाजपा सरकार बदले की भावना से सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। जौहर अली विश्वविद्यालय को नेस्तनाबूद करने की साजिशें हो रही है। ऐसी स्थिति में 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना के माध्यम से गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को जगाने का काम किया जायेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान बदहाल है, कर्जदार आत्महत्या कर रहा है। निर्दोष लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। भाजपा राज में मंहगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सभी के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों के मुद्दों को प्रक्रिया से हल करें: सीईसी
- डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
- हिंदी को लेकर पहले भी खिंच चुकीं हैं उत्तर और दक्षिण के बीच तलवारें
- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना से 455 करोड़ रुपये हुए गायब: खड़गे
- केवल कानून बनाने से ऐसे अपराधों को रोका नहीं जा सकता: चंद्रचूड़
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- बकाया नहीं दिया तो झारखंड से कोयला-खनिज नहीं जाने देंगे: मुख्यमंत्री
- गुजरात में दो साल में 286 शेर और 456 तेंदुओं की हुई मौत: वन मंत्री
- चमोली डीएम ने हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश
- मोदी ने वनतारा वाइल्डलाइफ का किया उद्घाटन,शावक को दूध पिलाया
- भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
- किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते: कोर्ट
- पंजाब: प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया,कई नजरबंद
- महाराष्ट्रः सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा
- धनंजय मुंडे छोड़ेंगे मंत्री पद, फडणवीस ने इस्तीफा देने को कहा: सूत्र
- पंजाब सीएम के साथ बैठक रही बेनतीजा, किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी