ताज़ा खबरें
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद के एवज में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम अब बाबरी मस्जिद नहीं होगा। यह जानकारी मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट ने दी है। मस्जिद के अलावा उस जमीन पर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा। मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अथर हुसैन ने कहा कि मस्जिद का नाम मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि जहां तक मस्जिद की बात होती है वो खुदा का घर होता है, ऐसे में उसका नाम किसी राजा के नाम पर हो या रंक के नाम पर, यह मायने नहीं रखता है। यहां लोग इबादत करने आएंगे ऐसे में उनकी आत्मा और इबादत के प्रति उनकी पवित्रता मायने रखती है।  

सरकार ने बाबरी मस्जिद की 5 एकड़ की जमीन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दी है। उनके आस-पास कई गांवों नें बड़ी तादात में मुस्लिम रहते हैं और कई मस्जिदें भी हैं। ट्रस्ट चाहता है कि यहां एक रिसर्च सेंटर बने। जहां भारत में मुसलमानों के इतिहास और भारतीय संस्कृति में उनकी हिस्सेदारी पर रिसर्च हो। साथ ही लाइब्रेरी और म्यूजियम भी बनाया जाएगा ताकि अन्य पहलुओं को भी उजागर किया जा सके। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। तमाम कोशिशों के बाद राज्य में रिकॉर्ड संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को तो कोरोना ने अपना विकरात रूप दिखाते हुए सारे पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में पहली बार 4000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हुए हैं।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 4453 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। 4453 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 85 हजार 261 हो गई है। इसमें से 48 हजार 663 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हजार 968 हो गई है। वहीं कोविड-19 की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या अब 1630 हो गई है।

अयोध्या: तीन अगस्त से अयोध्या में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह फैसला शुक्रवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचे मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने बताया है कि यह फैसला कोरोना संक्रमण के साथ ही सुरक्षा बंदोबस्त के मद्देनज़र किया गया है।

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव राजेन्द्र तिवारी व डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी अयोध्या पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आला अफसरों की बैठक में सुरक्षा के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। 

बैठक में तीन अगस्त को पड़ने वाली श्रावणी पूर्णिमा के पर्व को लेकर भी विचार किया गया। दरअसल, इस पर्व के मौके पर  बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। तय किया गया कि भीड़ अगर प्रवेश करेगी और यहीं रुक गई तो पांच अगस्त को अव्यवस्था हो सकती है।

लखनऊ: अनलॉक-3 की गाइडलाइन के लिए केन्द्र का अनुसरण करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर योग संस्थानों व जिम को 5 अगस्त से खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा सभी जिलों में रात्रि कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इस बारे में 14 जुलाई 2020 को जारी शासनादेश प्रभावी रहेगा। 

सूबे के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिला प्रशासनों को भेजे गए दिशा निदेर्श में कहा है कि अनलॉक 3.0 के दौरान अन्तरार्ष्ट्रीय हवाई सेवा, मेट्रो रेल के अलावा सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सामूहिक गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख