ताज़ा खबरें
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
पर्यावरण कानून में किए 'जनविरोधी' संशोधन वापस लिए जाएं: कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार को मौत हो गई। शिक्षा मंत्री कमलरानी कोरोना पॉजिटिव थी। उनका लखनऊ पीजीआई में इलाज चल रहा था। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जद में नेता और बड़े-बड़े अधिकारी आने लगे हैं।

कैबिनेट मंत्री कमल रानी को दो दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने सिविल अस्पताल में ट्रनेट मशीन से जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ़ डीएस नेगी ने बताया कि फाइनल जांच के लिए सैंपल केजीएमयू भेजा गया है। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आयी थीं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। शनिवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार सुबह अचानक  तबीयत और बिगड़ी जिससे उनकी मौत हो गई।    

आपको बता दें कि इससे पहले, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ़ धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह पॉजिटिव हुए। हालांकि राजेंद्र प्रताप अब स्वस्थ्य हो चुके हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े तीन सालों में एक भी काम नहीं किया। इनकी सरकार में आपसी सद्भाव बिगड़ा है। विकास कार्य रुक गए हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को ईदगाह लखनऊ पहुंचकर मुस्लिमों को ईद की बधाई दी। ईदगाह के तैयब हाल में उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौलानाओं तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने अखिलेश का इस्तकबाल किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है। लोगों की रोजी-रोटी छूटी है। बेकारी बढ़ी है। अर्थव्यवस्था नीचे चली गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क लगाकर और आपस में दूरी बनाकर हमें अपनी सुरक्षा करनी होगी। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना संकट में प्रशंसनीय काम किया है, जबकि उनके स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती कम नहीं हैं। डाक्टर और विधायकों को कोरोना पीड़ित होने पर भी बेड नहीं मिल रहा है। सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही भाजपा सरकार की कोरोना से निपटने की तैयारी है?

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा को मंजूरी दे दी है। महिलाएं रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक  फ्री में रोडवेज में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा परिवहन निगम की साधारण समेत सभी श्रेणियों की एसी बसों में भी लागू होगी। सीएम की मंजूरी मिलते ही परिवहन निगम के एमडी डॉ राजशेखर ने प्रदेश भर के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त बसों के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। 

खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकानें 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। कोविड-19 और संचारी रोगों पर नियंत्रण के उद्देश्य से प्रदेश में विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान के लिए शनिवार व रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। 

अयोध्या: 5 अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत चुनिंदा वीवीआईपी ही शरीक होंगे। लोगों की निगाहें राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किए जाने पर है। राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, आडवाणी और जोशी को भी आमंत्रित किया जा रहा है। चंपत राय सबको निमंत्रित कर रहे हैं। इससे पहले, कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जल्दी ही भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, यह लिखित निमंत्रण नहीं है। फ़ोन करके आमंत्रित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उमा भारती और कल्याण सिंह को आमंत्रण भेजा चुका है। कल्याण सिंह और उमा भारती दोनों ने पुष्टि की है कि वे अयोध्या जाएंगे। इस आयोजन के लिए मेहमानों की सूची को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उनमें से कुछ एक मेहमानों के पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कुछ को अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख