ताज़ा खबरें
पर्यावरण कानून में किए 'जनविरोधी' संशोधन वापस लिए जाएं: कांग्रेस
संभल:जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया। प्रदेश में बुधवार को 3570 मरीज पाए गए हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29,997 हो गई है। जबकि 45,807 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 1530 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 77653 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 30008 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 3160 क्वारंटीन में हैं। 

क्वारंटीन के लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के आधार पर इन सभी को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में मंगलवार को 87754 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 52195 एंटीजन टेस्ट हैं। बाकी आरटी पीसीआर व ट्रूनेट से किए गए हैं। अब तक कुल 2120843 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 2378 पूल की जांच की गई। इसमें 356 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 10-10 मूनों के 386 पूल बनाए गए। इनमें से 107 पॉजिटिव आए हैं।

अभी तक 14268321 घरों का सर्विलांस किया जा चुका है। इनमें 72291972 लोग रहते हैं।  

संक्रमित लोगों में पुरुषों की संख्या ज्यादा 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों की सबसे अधिक है। कुल संक्रमित मरीजों में 70.49 पुरुष और 29.51 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं उम्र के हिसाब से संक्रमित लोगों का प्रतिशत देखा जाए तो 0 से 20 वर्ष के संक्रमितों का 14.61, 20 से 40 वर्ष वालों का प्रतिशत 49.38 और 41 से 60 वर्ष वाले 27.83 प्रतिशत, 60 वर्ष से ज्यादा वाले 8.17 प्रतिशत संक्रमित हुए हैं। 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख