मुंबई: नेट सिवर ब्रंट के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में कामयाब हुई। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिल्ली को पहले संस्करण के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने डब्ल्यूपीएल के तीसरे सत्र के फाइनल में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध लड़खड़ाई टीम को संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नताली स्काइवर ब्रंट के साथ 89 की साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से उबारा, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई की टीम 149 रन तक पहुंच सकी।
इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मारिजाने कैप, जेस जोनासन और चरणी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन बना सकी। मुंबई ने 8 रन से इस मुकबले को जीता। यह मुंबई की डब्ल्यूपीएल में दूसरी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पहला सीजन भी जीता था। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब नहीं जीत सकी।
जब दिल्ली की बारी आई तो मैरिजेन कैप और जेमिमा रोड्रीगेज के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कैप ने 40 रन और रोड्रीगेज ने 30 रन की पारी खेली। उनके अलावा निकी प्रसाद अंत तक क्रीज पर टिकी रहीं। आलम यह था कि दिल्ली के पास केवल एक विकेट बाकी था और उसे जीत के लिए 14 रन बनाने थे। दिल्ली एक-एक रन लेती रही, नतीजन लक्ष्य 1 गेंद में 10 रन का हो चला। आखिरी गेंद पर केवल 1 रन आया। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, लेकिन कप्तान मेग लैनिंग दिल्ली को लगातार तीसरा फाइनल हारने से नहीं बचा पाईं।