ताज़ा खबरें
संभल:जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, कमेटी के लोग मौजूद
पश्चिम बंगाल: बीरभूम में होली पर झड़प के बाद तनाव, इंटरनेट बंद

लखनऊ: यूपी में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया। प्रदेश में बुधवार को 3570 मरीज पाए गए हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29,997 हो गई है। जबकि 45,807 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 1530 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 77653 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 30008 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 3160 क्वारंटीन में हैं। 

क्वारंटीन के लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के आधार पर इन सभी को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में मंगलवार को 87754 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 52195 एंटीजन टेस्ट हैं। बाकी आरटी पीसीआर व ट्रूनेट से किए गए हैं। अब तक कुल 2120843 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 2378 पूल की जांच की गई। इसमें 356 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 10-10 मूनों के 386 पूल बनाए गए। इनमें से 107 पॉजिटिव आए हैं।

प्रयागराज: राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास की तारीख नजदीक आने के साथ विवाद भी शुरू हो गया है। सपा के सरंक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को लेकर बहरिया के ब्लाक प्रमुख की विवादित टिप्पणी पर पार्टी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बुधवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बहरिया के ब्लाक प्रमुख कुलदीप पांडेय ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए सपा सरंक्षक को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने उस समय की वीडियो क्लिपिंग के साथ सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया है। इस मामले में कुलदीप का कहना है कि उस समय की घटना को याद करते हुए यह टिप्पणी की गई है। मुलायम सिंह ने उस समय जो किया था वही लिखा गया है। इसमें कुछ भी अमर्यादित नहीं है।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या आगमन के मौके पर चौकस सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरतने को लेकर ताकीद की हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में संगीन अपराध भी बढ़े हैं। ऐसे में अयोध्या के आसपास के जिलों में उच्च पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

ये अफसर बुधवार को संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे और छह अगस्त तक वहां कैंप कर जिले में अचूक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराएंगे। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे को अमेठी, एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह को गोंडा, एडीजी पीएसी राम कुमार को बहराइच, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोरडिया को अंबेडकरनगर, आईजी बस्ती एके राय को बस्ती, आईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी पीटीएस चंद्र प्रकाश (द्वितीय) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर भेजा है।

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियों के बीच सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा करते हुए नौ सदस्यों के नाम घोषित कर दिए हैं। 

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें कुल नौ सदस्य होंगे।

फारुकी ने बताया कि वह खुद इस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष होंगे। फारुकी ने बताया बोर्ड खुद इसका संस्थापक ट्रस्टी होगा और बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख