ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बुरी तरह बीमार हैं। स्थिति इतनी गम्भीर है कि सत्तारूढ़ दल के ही एक दर्जन मंत्री एवं विधायक कोविड-19 की चपेट में हैं। एक कैबिनेट मंत्री की दुःखद मृत्यु हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया, भाजपा सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में कौन सी मेडिकल सुविधाएं विकसित की हैं? मुख्यमंत्री जी या उनकी टीम के अफसरान बताएं कि भाजपा सरकार के  किन मेडिकल काॅलेजों में कोविड-19 का इलाज हो रहा है? प्रदेश में जो भी मेडिकल काॅलेज हैं, वे सभी समाजवादी सरकार में बने थे। भाजपा सरकार ने एक भी मेडिकल काॅलेज नहीं बनाया। कोविड-19 के इलाज की उचित व्यवस्था तक नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने यहां जारी बयान में कहा, कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे लोगों में भय व्याप्त है और मनोवैज्ञानिक रूप से वे हताशा के शिकार हो रहे हैं। लगातार पांच महीनों से तमाम प्रतिबंधों में रहते हुए परिवार परेशान हो रहे हैं। सैकड़ों आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। बच्चों के स्कूल-काॅलेज भी बंद चल रहे हैं। भाजपा सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का पालन भी धीरे-धीरे घटता जा रहा है।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। राहुल और अखिलेश ने अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले ट्वीट कर भगवान राम को याद किया। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आशा जताई कि मौजूदा और भावी पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई और शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, 'आशा है वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियां भी मर्यादा पुरुषोत्तम के दिखाए मार्ग के अनुरूप सच्चे मन से सबकी भलाई व शांति के लिए मर्यादा का पालन करेंगी।'

राहुल ने लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वे कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। राम करुणा हैं, वे कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं, वे कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

लखनऊ: समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र का 87वां जन्म दिवस बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जिलों में मनाया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ने गरीबों, नौजवानों, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों के लिए सतत संघर्ष किया। आपातकाल के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने जेल की यातनाएं सही थीं। समाजवादी आंदोलनों में वे सदैव आगे रहते थे। अपने अंतिम क्षणों तक वे संघर्षशील रहे। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सपा के जिला कार्यालयों और युवा संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में छोटे लोहिया के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी, उनके दामाद चंद्रशेखर तिवारी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उतम पटेल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा समाजवादी पार्टी मुख्यालय और जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

देवरिया: देवरिया में बुधवार की शाम सरयू नदी में नांव पलटने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार लोग मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चक्की मूसाडोही गांव के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामीण अक्सर मईल के तेलिया कला में बाजार करने आते-जाते हैं। इन दिनों सरयू नदी अपने उफान पर है। बुधवार की शाम करीब छह बजे मधुबन के चक्की मूसाडोही गांव के करीब 15 ग्रामीण एक डोंगी नाव से बाजार करने तेलिया कला आ रहे थे। बीच मझधार में नाव एकाएक अनियंत्रित हो गई। नाविक ने उसे नियंत्रित करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहा और नाव समेत सभी सवार डूब गए।

किनारे पर मौजूद कुछ लोगों ने देख कर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लोगों को बचाने का प्रयास करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मईल के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि तीन बच्चे और दो महिलाओं का शव बरामद हुआ है। करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख