ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा को मंजूरी दे दी है। महिलाएं रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक  फ्री में रोडवेज में सफर कर सकेंगी। यह सुविधा परिवहन निगम की साधारण समेत सभी श्रेणियों की एसी बसों में भी लागू होगी। सीएम की मंजूरी मिलते ही परिवहन निगम के एमडी डॉ राजशेखर ने प्रदेश भर के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त बसों के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। 

खुलेंगी राखी और मिठाई की दुकानें 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए रविवार को राखी और मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। कोविड-19 और संचारी रोगों पर नियंत्रण के उद्देश्य से प्रदेश में विशेष स्वच्छता व सैनिटाइजेशन अभियान के लिए शनिवार व रविवार को बाजारों की साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। 

 

मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन पर्व पर पुलिस को सघन पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किए जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख