ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

अयोध्या: 5 अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत चुनिंदा वीवीआईपी ही शरीक होंगे। लोगों की निगाहें राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेताओं को आमंत्रित किए जाने पर है। राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, आडवाणी और जोशी को भी आमंत्रित किया जा रहा है। चंपत राय सबको निमंत्रित कर रहे हैं। इससे पहले, कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जल्दी ही भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि, यह लिखित निमंत्रण नहीं है। फ़ोन करके आमंत्रित किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उमा भारती और कल्याण सिंह को आमंत्रण भेजा चुका है। कल्याण सिंह और उमा भारती दोनों ने पुष्टि की है कि वे अयोध्या जाएंगे। इस आयोजन के लिए मेहमानों की सूची को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उनमें से कुछ एक मेहमानों के पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कुछ को अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है।

उमा भारत ने 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और मुझे 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने भी इस बात पुष्टि कर चुके हैं कि वह भूमिपूजन के मौके पर अयोध्या में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस आयोजन में शामिल होने के लिए 4 अगस्त को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। 

 

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख