ताज़ा खबरें
औरंगजेब कब्र विवाद पर नागपुर में दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी
तेलंगाना में ओबीसी समुदाय को मिलेगा 42 फीसद आरक्षण: सीएम रेड्डी
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े तीन सालों में एक भी काम नहीं किया। इनकी सरकार में आपसी सद्भाव बिगड़ा है। विकास कार्य रुक गए हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को ईदगाह लखनऊ पहुंचकर मुस्लिमों को ईद की बधाई दी। ईदगाह के तैयब हाल में उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मौलानाओं तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने अखिलेश का इस्तकबाल किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है। लोगों की रोजी-रोटी छूटी है। बेकारी बढ़ी है। अर्थव्यवस्था नीचे चली गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हुई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की महामारी से बचाव के लिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क लगाकर और आपस में दूरी बनाकर हमें अपनी सुरक्षा करनी होगी। पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना संकट में प्रशंसनीय काम किया है, जबकि उनके स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती कम नहीं हैं। डाक्टर और विधायकों को कोरोना पीड़ित होने पर भी बेड नहीं मिल रहा है। सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही भाजपा सरकार की कोरोना से निपटने की तैयारी है?

 

अखिलेश के साथ सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे। ईदगाह पर मौलाना नईउर रहमान, एजाज अहमद, रशीद मिनाई, तारिक खान, मो. यामीन खान, शराफत, सूफियान मौलाना, नईम अहमद, अदनान खान, सऊद रईस, सैफसलमान तथा रिजवान की मौजूदगी रही। ईदगाह जाते हुए अखिलेश यादव ने नाका में फ्लाई ओवर के अभी तक न बनने पर दुख व्यक्त किया। लखनऊ में भाजपा सरकार का इकलौता यह फ्लाई ओवर हुसेनगंज चौराहे से नाका होते हुए ईदगाह तक जाएगा। यह फ्लाई ओवर तीन सालों से बन रहा है, लेकिन अभी तक अधूरा है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख