ताज़ा खबरें
मायावती ने आकाश को किया माफ, भतीजे को दिया एक और मौका
मुर्शिदाबाद हिंसा:पुलिस की मदद के लिए बीएसएफ की 5 कंपनियां तैनात

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हो रहे त्रिकोणीय मुकाबले के दौरान एक ही चरण में सभी 224 सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया  है। सूबे में कड़ी सुरक्षा के बीच 58,545 केंद्रों पर शाम 6 बजे तक 73 फीसद मतदान हुआ है। थोड़ी देर र्में एग्ज़िट पाॅल आना शुरू हो जाएंगे।। यूँ तो आज से ही राजनीतिक दलों के समर्थन दावेदारी शुरू कर देंगे। लेकिन असल नतीजे़ 13 मई शनिवार को आएंगे। जाहिरानातौर पर रविवार से सूबे में नई सरकार के गठन की सरगर्मियां शुरू हो जाएंगी।

मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हिंसा का कोई समाचार सुर्ख़ियों में नहीं है। इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो गई है। राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से हैं।

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बता दें कि मतदान शाम छह बजे तक होगा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्यभर में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5,31,33,054 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 2,615 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से हैं।

इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जायेगी। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

नई दिल्ली: कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

13 मई को आएगा कर्नाटक चुनाव का परिणाम

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। 224 सीटों पर होने वाले चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी। कर्नाटक चुनाव का परिणाम 13 मई को आएगा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

नई  दिल्ली: कर्नाटक में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में अपना दमखम लगा रही है। इसी बीच राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। कर्नाटक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी की। उन्होंने डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर पर लगभग 2 किलोमीटर तक सवारी की।

10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजधानी में जनसभा करने वाले राहुल ने स्कूटर पर एक डिलीवरी बॉय के साथ सवारी करते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्कूटर के पीछे बैठ रहे हैं और हेलमेंट पहनते हुए नजर आ रहे हैं।

राहुल अनेकल में शाम 4 बजे और पुलकेशी नगर में 6 बजे दो मीटिंग करेंगे। इसके अलावा शिवाजी नगर में रात साढ़े 8 बजे रैली करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी की।

इस बीच, पीएम मोदी ने रविवार को शहर में एक मेगा रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में उत्साही भीड़ उमड़ी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख