ताज़ा खबरें
बंगाल: मुर्शिदाबाद हिंसा में तीन की मौत, 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
'यह सेना वेना सब नकली है, यह सब बीजेपी वाले हैं': अखिलेश यादव
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा लेने के लिए ईडी ने भेजे नोटिस
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने सिद्धारमैया को एक बार फिर से कर्नाटक की कमान सौंपी है। वहीं डीके शिवकुमार प्रदेश के इकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे। साथ ही वो लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया जी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक के एकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक ... अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों का एक समूह भी उस दिन शपथ ही लेगा। वहीं इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘टीम कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्‍ली (जनादेश ब्यूरो): काफी माथापच्ची के बाद आखिरकार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला ले लिया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर पूर्व सीएम सिद्धारमैया को दोबारा कर्नाटक की कमान सौंपी है। सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को भी कांग्रेस ने मना लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 20 मई को शपथग्रहण समारोह होगा।

सिद्धारमैया के समर्थक मना रहे जश्न

सिद्धारमैया के समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं। बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के घर के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हो गए थे। हालांकि, राज्य के अगला सीएम तय करने के लिए कांग्रेस को चार दिन का समय लग गया। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का तो मन बना लिया था, लेकिन शिवकुमार द्वारा सीएम पद की दावेदारी से पीछे नहीं हटने के कारण मामला फंसा रहा।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया। अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। कांग्रेस आलाकमान सीएम को लेकर चार दिन से मंथन कर रही है। लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया है। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया जारी है। फैसला होते ही हम एलान कर देंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कर्नाटक के सीएम की भूमिका के लिए 75 वर्षीय सिद्धारमैया का नाम फाइनल करने के करीब है, क्योंकि उनके पास अधिकांश विधायकों का समर्थन है। अब डीके शिवकुमार को विश्वास में लेना है। सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार कर्नाटक में दो उपमुख्यमंत्री पद के फॉर्मूले पर तैयार नहीं हैं। कर्नाटक में 1, 2 या 3 डिप्टी सीएम होंगे। अब इस पर कांग्रेस आलाकमान विचार कर रही है। सरकार बनाने के पहले फॉर्मूले में एक वोक्कालिगा, एक लिंगायत और एक दलित समुदाय से डिप्टी सीएम बनाने की बात की गई थी।

नई दिल्ली (आशु सक्सेना): कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर बैठक चल रही है। पार्टी ने जो पर्यवेक्षक कर्नाटक भेजे थे, उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दी है। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल से ही दिल्ली में हैं। आज पार्टी अध्यक्ष खड़गे और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद किसी के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

राजनीतिक घटनाक्रम और बयानबाजी से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस कर्नाटक की बागड़ोर सिद्धारमैया को सौंपेगी। सू़त्रों से यह ख़बर पहले ही आ चुकी है कि कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होगा। कांग्रेस अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। राहुल गांधी इस बैठक में पहुंच चुके हैं। उम्मीद की जाती है कि शाम तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके कर्नाटक नये मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकते हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख