ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे
बाबा साहेब को कांग्रेस ने अपमानित किया, दो बार हरवाया: पीएम मोदी

नई दिल्ली: कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

13 मई को आएगा कर्नाटक चुनाव का परिणाम

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होना है। 224 सीटों पर होने वाले चुनाव में कई बड़े नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी। कर्नाटक चुनाव का परिणाम 13 मई को आएगा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस भी इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

राज्य में हो रहे इस विधानसभा चुनाव को लेकर आठ मई को प्रचार का दौर थमा था। बीजेपी की तरफ से जहां पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता चुनाव प्रचार में शामिल हुए, वहीं कांग्रेस की तरफ से पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से उतरे। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी ने कई जगह रोड शो और रैलियां की हैं। कर्नाटक चुनाव का परिणाम 13 मई को आएगा, ऐसे में इस बात का फैसला उसी दिन होगा कि आखिर इस बार राज्य की जनता ने किस पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख