ताज़ा खबरें
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए
वक्फ बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मुस्लिम संगठन कर रहे हैं विरोध
ट्रंप का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण,भारत के हित सर्वोपरि रखे सरकार:आनंद शर्मा
बीजेपी सरकार अर्थव्यवस्था के इस दोहरे दुष्चक्र के लिए दोषी: अखिलेश

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद दावा किया कि राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अब आधिकारिक तौर पर ‘महागठबंधन’ के स्वरूप को अंतिम रूप दे दिया गया है। गांधी से मुलाकात के बाद सोरेन ने ट्वीट कर यह दावा किया। सोरेन ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात सकारात्मक रही और सभी मुद्दों पर आपसी सहमति बन गयी।

इसके बाद बाबुलाल मरांडी ने दिन में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर समझौते पर अपनी सहमति दी। देर शाम लगभग सभी घटक दलों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से घोषणा की गयी कि सीट बंटवारे को लेकर आपसी सहमति बन गयी है। इससे पहले कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर पी एन सिंह, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन, झाविमो अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने शनिवार देर शाम दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में महागठबंधन के बीच बनी सहमति पर मिलकर साथ चलने की रणनीति पर चर्चा की।

रांची: महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के पेच को सुलझाने को लेकर शनिवार को लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव, पूर्व मंत्री स्व. कैप्टन जयनारायण निषाद के समधी महाराज साहनी एवं सीपीआई के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात की। लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के रहते बेकारी और किसान की समस्या समाप्त नहीं होगी। इन सवालों को पीछे करने की कोशिश हो रही है, देश तबाही के दौर से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने 42 वायदे किए थे एक भी पूरे नहीं हुए। पुलवामा हमले पर शरद यादव ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा में चूक हुई है। विस्फोटक कहां से आया। इंटेलिजेंस क्या कर रही थी। फौज के पीछे आकर राजनीति की जा रही है। समय आने पर सरकार का और सरकार के काम का पर्दाफाश करेंगे। राहुल गांधी को नेता मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह इतिहास में लिखा है। भाजपा के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। शरद यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है। महागठबंधन को बिहार से देश भर में मजबूती मिलेगी। बिहार देश से आगे चलता है। सीटों का बंटवारा भी जल्द होगा।

रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में चुनावी बिगुल फूंका। परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब तक 80 फीसदी किसानों ने हां नहीं किया तो जमीन नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों के हां कहने पर भी अगर जमीन दी जाएगी तो उसका सोशल ऑडिट होगा। इतना हीं नहीं किसानों को मार्केट रेट से जमीन के 4 गुना ज्यादा पैसा दिया जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, संसद सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने पता नहीं क्या कहा, भाजपा के सांसदों ने पांच से दस मिनट ताली बजाते रहे। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा तो उन्होंने बताया कि सरकार ने हिन्दुस्तान के किसानों को 17 रुपये देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, एक भाषण बता दो जिसमें मैंन छूट कहा हो। किसानों की कर्ज माफी की बात कही और कर दिया। मैंने मनरेगा की बात की और दिया। परिवर्तन उलगुलान रैली में हर जिले से नेता-कार्यकर्ता ने भाग लिया। सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा विभाग के अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रांची पहुंचे।

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामले की सुनवाई बुधवार को टल गई। न्यायमूर्ति एके गुप्ता की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान प्रतिवादी की ओर से और समय की मांग की गई जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई अब 13 मार्च को होगी। हालांकि अदालत ने निर्देश दिया कि इस दौरान गांधी के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक जारी रहेगी।

गांधी द्वारा दायर याचिका में निचली अदालत द्वारा जारी सम्मन को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। रांची के हरमू निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता नवीन कुमार झा ने निचली अदालत में एक याचिका दाखिल करके गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में गांधी ने कहा था कि भाजपा शाह जैसे हत्या के आरोपी को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख