ताज़ा खबरें
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद पुलिसकर्मियों के हथियार लूट नक्सली हथियार लहराते जंगल की ओर भाग निकले। घटना शुक्रवार शाम सवा छह बजे की है। मृतकों में एएसआई व तीन जवान शामिल हैं, जबकि एक जवान के लापता होने की भी खबर है।

गश्त पर निकले थे जवान

बताया जाता है कि शुक्रवार शाम पुलिस का गश्ती दल गश्त पर निकला था। इस दौरान दल कुकड़ू हाट के पास रुका जहां पुलिसकर्मी रिलैक्स हो चाय-नाश्ता कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाये नक्सलियों ने हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला, जबकि एक जवान लापता है।

चार बाइक पर थे आठ नक्सली

बताया जाता है कि शाम सवा छह बजे चार बाइक पर आठ की संख्या में घातक हथियारों से लैस नक्सली हाट पहुंचे और गश्ती दल पर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। पांच जवानों को मौके पर मौत के घाट उतार दिया और हथियार लूट भाग निकले।

रांची: भीमा कोरेगांव हिंसा केस में बुधवार सुबह महाराष्ट्र की पुणे व एटीएस पुलिस की टीम ने मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के घर और कार्यालय में छापेमारी की। सुबह सात बजे एसीबी डॉ शिवाजी पवार के नेतृत्व में आठ सदस्यीय महाराष्ट्र पुलिस की टीम स्टेन स्वामी के नामकुम बगईचा स्थित घर पहुंची। साढ़े तीन घंटे तक पुलिस की टीम ने स्टेन स्वामी से पूछताछ की। घर और कार्यालय में तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पांच जीबी की हार्डडिस्क, बंदी रिहाई संबंधी बुकलेट, कई दस्तावेज, जियो कंपनी का मॉडम और राउटर महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने जब्त किया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी व पूछताछ की वीडियोग्राफी भी करायी है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम के साथ साइबर एक्सपर्ट संदीप गादिया भी थे। महाराष्ट्र पुलिस की टीम नामकुम थानेदार प्रवीण कुमार झा और मुखिया अनिता तिर्की को साथ लेकर फादर स्टेन के यहां आयी थी।

रांची: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद के वार्ड में तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। पानी नहीं आने की शिकायत कई बार प्रबंधन से की गई है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई। पेईंग वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पानी नहीं आने से सुबह से ही लालू प्रसाद परेशान रहते हैं। उनके सेवादार बाल्टी से पानी लाकर दे रहे हैं। लालू के कमरे को छोड़ बाकी सभी कमरे में पानी आ रहा है। रिम्स निदेशक ने पानी नहीं आने के पीछे का कारण पेयजल विभाग को माना है। उन्होंने कहा कि पानी नहीं आ रहा है, इसे लेकर प्रबंधन क्या कर सकता है। इसकी जानकारी भी प्रबंधन के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे इसकी जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे। लालू प्रसाद के सेवादार बताते हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी तो रात में होती है, जब बाथरूम में भी पानी नहीं होता है। इधर, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने रिम्स की व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और राज्य पुलिस का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे यह विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख