ताज़ा खबरें
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में चुनावी बिगुल फूंका। परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब तक 80 फीसदी किसानों ने हां नहीं किया तो जमीन नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों के हां कहने पर भी अगर जमीन दी जाएगी तो उसका सोशल ऑडिट होगा। इतना हीं नहीं किसानों को मार्केट रेट से जमीन के 4 गुना ज्यादा पैसा दिया जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, संसद सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने पता नहीं क्या कहा, भाजपा के सांसदों ने पांच से दस मिनट ताली बजाते रहे। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा तो उन्होंने बताया कि सरकार ने हिन्दुस्तान के किसानों को 17 रुपये देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, एक भाषण बता दो जिसमें मैंन छूट कहा हो। किसानों की कर्ज माफी की बात कही और कर दिया। मैंने मनरेगा की बात की और दिया। परिवर्तन उलगुलान रैली में हर जिले से नेता-कार्यकर्ता ने भाग लिया। सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा विभाग के अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रांची पहुंचे।

जनसभा स्थल पर महिलाओं, वीआईपी, टाना भगतों के बैठने के लिए और छऊ नृत्य के लिए अलग से व्यवस्था की गई। समारोह में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय समेत पार्टी के अन्यनेता भी शामिल हुए।

तिरंगों व झंडों पटा मोरहाबादी मैदान

परिवर्तन उलगुलान रैली के लिए मोरहाबादी मैदान समेत पूरे शहर को बैनर-झंडे लगाये गए और फ्लैक्स से सजाया गया है। मंच को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष का आदिवासी पारंपरिक संसाधनों और छऊ नृत्य के साथ स्वागत किया जायेगा। राहुल गांधी मोरहाबादी मैदान में ही पार्टी और घटक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख