ताज़ा खबरें
राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले माओवादियों ने पलामू जिले के हरिहरगंज में स्थित भाजपा के कार्यालय को बम से उड़ा दिया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने लोकतंत्र विरोधी पर्चे भी फेंके। जिसमें लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की अपील की गई थी। पलामू का हरिहरगंज क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित है। जहां गुरूवार देर रात प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। फेंके गए पर्चे में राफेल सौदे में घोटाला विजय माल्या के 9000 करोड़ व नीरव मोदी के 11000 करोड़ के घोटाले सहित नोटबंदी व धार्मिक अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले के बारे में लिखा गया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि विस्फोट में केवल भवन को नुकसान पहुंचा है। इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। इस मकान में भाजपा का चुनावी कार्यालय तीन से चार दिन पहले ही खुला था। चश्मदीदों ने बताया कि उग्रवादी भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बिहार की ओर भाग गए। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लोहरदगा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये लहर नहीं ललकार है, अब तो विरोधी भी बोलने लगे हैं फिर एक बार .......। मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 300 से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो चुका है। विरोधी अब अपनी हार स्वीकार करें! पीएम मोदी ने कहा कि जैसे परीक्षा में फेल होने वाले बच्चे पेन, पेपर, बेंच का बहाना बनाते हैं, वैसे ही विपक्ष अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। मोदी को गाली देने वाले अब ईवीएम को गाली दे रहे हैं। बेचारी मशीन के नसीब में भी विपक्ष की गाली है। मशीन को भी गाली खानी पड़ रही है। अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की शुरुआत इन्होने पहले से ही शुरु कर दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है। झारखंड में भी आप इसका अनुभव कर रहे हैं कि पहले जिन इलाकों में दिन ढलने के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, वहां अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं।

रांची: झारखंड में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उनके साथ राजद के पूर्व विधायक जर्नादन पासवान भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर राजद के वरीय नेता और पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। पिछले कुछ दिनों से अन्नपूर्णा देवी और गिरिनाथ सिंह के भाजपा में जाने के कायास लगाए जा रहे थे।

नई दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में सोमवार की शाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, संजय मयूख भी मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की।

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए विपक्षी महागठबंधन ने भी अपने पत्‍ते खोल दिए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू साेरेन ने राजधानी रांची के मोराबादी मैदान स्थित आवास पर कांग्रेस, झाविमो आदि घटक दलों की मौजूदगी में महागठबंधन की सीटों का एलान किया। कयासों के विपरीत यहां विपक्षी गठबंधन में किसी सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। सीटों के बंटवारे से पर्दा हटाते हुए गुरुजी ने विपक्षी दलों के खाते वाले संसदीय क्षेत्रों की घोषणा की। इस दौरान सभी दलों की ओर से यह साफ कहा गया कि कोई दल एक-दूसरी पार्टियों के बागी प्रत्‍याशी को कतई समर्थन नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में महागठबंधन पर पुनर्विचार होगा।

झारखंड की कुल 14 सीटों में से कांग्रेस को सात, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 4, बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को दो और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल को एक सीट दी गई है। हालांकि दिशोम गुरु के एलान के वक्‍त महागठबंधन की बैठक में राजद का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। राजद को सिर्फ एक सीट दी गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख