- Details
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक मुसलिम युवक को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक का नाम शम्स तरबेज था। तरबेज़ को भीड़ ने मंगलवार शाम को पकड़कर खंभे से बाँध दिया था और सात घंटे से ज़्यादा समय तक उसकी पिटाई की और उसे बुरी हालत में बुधवार सुबह को पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन तब तक तरबेज़ बेहोश होकर गिर पड़ा था और बाद में उसकी मौत हो गई। तरबेज़ के परिजनों ने कहा कि पिटाई के दौरान उसे भीड़ द्वारा ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ का नारा लगाने को मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक सरायकेला मंडलकारा में कैदी तबरेज अंसारी की शनिवार सुबह मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि तबरेज की सांसें चलने के बावजूद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की मांग पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर तबरेज को जेल से सदर अस्पताल लाया गया था। टीएमएच में भी परिजनों का हंगामा जारी रहा। आरोप लगाया कि तबरेज को साजिशन मारा गया है।
- Details
रांची: पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम में शामिल होने के चलते झारखंड़ की राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। आज कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से प्रवेश प्रारम्भ किया गया था। कार्यक्रम स्थल 'प्रभात तारा मैदान' तक पहुंचने के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए। योग करने वाले सभी लोग आयोजन स्थल पर सुबह पांच बजे तक प्रवेश कर सकते थे। योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री सुबह आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गये।
मुख्य विषय 'हृदय के लिए योग
इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए मुख्य विषय 'हृदय के लिए योग' रखा गया है। लोगों को हृदय को मजबूत बनाये रखने और इसकी बीमारियों को दूर रखने के लिए योग के महत्व को बताया जा रहा है। आज सुबह योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे।
- Details
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज शुक्रवार को रांची में हैं। योग दिवस के मौके पर झारखंड के रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने योग कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में योग किया। जबकि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की राजधानी दिल्ली में योग किया।
पीएम मोदी ने रांची में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है। मुझे योग को गरीब और आदिवासी के जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाना है। क्योंकि ये गरीब ही है, जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है।
पीएम मोदी ने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं। इससे पहले पीएम मोदी गुरुवार की रात विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
- Details
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के सीतारामडेरा के एक सर्विस सेंटर के मालिक की पर्सनल सिक्रेटरी ने अदालत में दिए बयान में भी अपने मालिक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने अपने बयान में कहा कि उसका बॉस हर हफ्ते उसका यौन शोषण करता था। हर तीन महीने में उसे गर्भपात की दवा देता था। पीड़िता ने कहा कि उसके रिश्ते के बारे में उसके सर्विस सेंटर के कर्मचारी महावीर को मालूम था। वह कहता था कि बॉस का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। बॉस उसे चिकित्सक के पास ले गया था। वहां उसके पति का नाम मुन्नू ठाकुर बताया गया था।
बाद में जब चिकित्सक ने उससे पूछा कि सच बताओ कि गर्भवती करने वाला कौन है तो उसने संजय ठाकुर का नाम बताया था। उसके बाद डाक्टर ने संजय ठाकुर को बुलाकर कहा कि वह उसके करीबी हैं, इसीलिए बता रहे हें कि जो दवा गर्भपात के लिए दी गई थी, उसका इस बार असर नहीं हुआ है। दवा उसके शरीर में फैल गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मुस्लिम संगठन कर रहे हैं विरोध
- ट्रंप का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, देश के हित सर्वोपरि रखे सरकार: आनंद शर्मा
- बजट में दलित-आदिवासी के लिए उचित हिस्सा कानूनन जरूरी हो: राहुल
- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दाखिल
- वक्फ विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस
- 'वक्फ बिल को थोपा गया, अदालत कर देगी खारिज': अभिषेक सिंघवी
- वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95
- 'वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए': सोनिया गांधी
- लोकसभा से पास हुआ वक्फ बिल: पक्ष में 288, विरोध में पड़े 232 वोट
- 2013 के संशोधन के चलते लाना पड़ा वक्फ संशोधन बिल: अमित शाह
- राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
- पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
- रामनवमी पर रामलला के ललाट पर 4 मिनट तक ठहरीं सूर्य की किरणें
- बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए
- बीजेपी सरकार अर्थव्यवस्था के इस दोहरे दुष्चक्र के लिए दोषी: अखिलेश
- न्यायपालिका के प्रति सम्मान है,लेकिन फैसला स्वीकार नहीं: ममता बनर्जी
- वक्फ विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी डीएमके: सीएम स्टालिन
- ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर की भर्ती होगी रद्द
- ईडी की रेड पर बघेल बोले- यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तहत
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य