ताज़ा खबरें
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन तय, साथ लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
झारखंड में बीजेपी को झटका,पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल

रांची: मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें औपचारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है। इस पर केंद्र सरकार को फैसला लेना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त बुधवार को दो दिवसीय झारखंड दौरे की समाप्ति के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि झारखंड में चुनाव के लिए नक्सलवाद चुनौती नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव कितने चरणों में होगा, यह तय नहीं हुआ है। उन्होंने राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव खर्च का ब्योरा जमा करने की समय-सीमा एक महीने से बढ़ाकर दो महीने करने से भी इनकार किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केंद्र तक मतदाताओं का पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए राज्य में पहली बार एक्सेसिबिलिटी ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी।

चुनाव आयोग की टीम रांची से कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख