- Details
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हुडा के चार अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया है। उनपर 2005 में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को पंचकूला में एक भूखंड को फिर से आवंटित करने का आरोप है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के तत्कालीन अध्यक्ष हुड्डा और हुडा के चार अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो ने पांच मई को लोकसेवक द्वारा आपराधिक विश्वास हनन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज संवाददाताओं को बताया कि प्राथमिकी पंचकूला में ब्यूरो के थाने में दर्ज की गई। भूखंड का शुरूआत में 1982 में एजेएल को आवंटन किया गया था। 1996 में पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद बंसीलाल के नेतृत्व वाली तत्कालीन हरियाणा विकास पार्टी सरकार ने इसका कब्जा वापस ले लिया।
- Details
जींद: हरियाणा में जींद जिले के लोहचब गांव निवासी दलित युवक राजकुमार ने सफीदों थाने के शौचालय में संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर परिजनों ने आज थाने और सामान्य अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वे लोग हादसे के वक्त थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उन्हें निलंबित करने तथा मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मृत युवक के परिवार से किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। सामान्य अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों में से एक महिला ने सफीदों मुख्यालय उपाधीक्षक कुलवंत बिश्नोई को पत्थर मारा, पत्थर ना लगने की सूरत में महिला ने दूसरी बार पास पड़ी एक बोतल उन पर फेंकी। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों में तनाव पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन ने एसडीजेएम विशाल की देखरेख में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद एसडीजेएम विशाल ने अस्पताल में ही मृतक के भाई व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसमें लापरवाही का मामला दर्ज किया है, और जब तक पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं होता वे शव नहीं ले जाएंगे।
- Details
रोहतक: भारतीय नस्ल की गाय के संरक्षण व संवर्धन के लिए हरियाणा सरकार महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत भारत की परंपरागत देसी नस्लों को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा के रोहतक में देसी गौवंश सौंदर्य प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी शनिवार सात मई को फैशन शो की तर्ज पर देसी गाय रैंप पर होंगी। हरियाणा के कृषि, पशुपालन एवं डेरी मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की परिकल्पना पर शुरू इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से 600 गौवंश कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस दो दिवसीय समारोह के दौरान 18 से ज्यादा प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। गौवंश के संरक्षण व संवर्धन को समर्पित सौंदर्य प्रतियोगिता में हरियाणा, साहीवाल, राठी, गिर, थारपारकर व बिलाही नस्लें शामिल हैं। धनखड़ ने बताया कि इन गौवंश में 50 जवान सांडों सहित 40 बैलों के जोड़े, 40 बछड़े, 100 से ज्यादा बिना दूध वाली गाय और अन्य 18 स्पर्धाओं में गौवंश पहुंचे हैं।
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि राज्य के पुलिसकर्मियों को अब एक साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। खट्टर ने कहा कि पुलिसकर्मी सभी दिन और 24 घंटे काम करते हैं, जिससे तनाव आता है। इसे देखते हुए, उन्हें एक साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि बल को मजबूत किया जाएगा और इस साल 7,200 अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह बात गुड़गांव में गुड़गांव के पुलिस आयुक्त के दफ्तर और राज्य साइबर अपराध शाखा के उद्घाटन के बाद कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 50 साल से कम उम्र वाले पूर्व सैनिकों को विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर तदर्थ आधार पर नियुक्त करेगी और उन्हें 14,000 रुपये प्रतिमाह देगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






