ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रोहतक: हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों ने मंगलवार रात कथित रूप से एक दूसरे पर गोली चलाई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया, जिनकी पहचान एएसआई रोहतास और हेड कांस्टेबल संजय के रूप में की गई है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया, 'यहां सीआईए यूनिट में रात करीब नौ बजे हुई दुखद घटना में हमने अपने दो कर्मचारियों को खो दिया।' हालांकि उन्होंने यह कहने से परहेज किया कि दोनों ने एक दूसरे की जान ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख