- Details
(पी.चिदंबरम): केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने 31 अगस्त, 2021 को राष्ट्रीय आय से संबंधित अपने अनुमानों की घोषणा की। जीडीपी का आंकड़ा 20.1 फीसदी के साथ निस्संदेह प्रभावी है। यह उम्मीद की जा रही थी कि 'हम लोग' आंकड़ों और सरकार की फिरकी में बहक जाएंगे। मीडिया और कुछ लोगों (भक्तों को छोड़कर) की मेहरबानी से हम लोग आंकड़ों से संभ्रमित नहीं हुए और जल्द ही सच्चाई का एहसास हो गया। सच यह है कि 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर (20.1 फीसदी) एक सांख्यिकी भ्रम है, क्योंकि 2020-21 की पहली तिमाही का 'आधार' अप्रत्याशित रूप से (-)24.4 फीसदी के साथ अत्यंत कम था। आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. गीता गोपीनाथ महीने भर पहले इसे गणितीय वृद्धि बता चुकी हैं।
लोग क्या हासिल कर सकते हैं
इसके बावजूद हमें 20.1 फीसदी की वृद्धि का स्वागत करना चाहिए, क्योंकि यह दिखाती है कि कोई देश और उसके लोग संवेदनहीन और खयाल न रखने वाली सरकार के बावजूद क्या हासिल कर सकते हैं।
- Details
(धर्मपाल धनखड़): जीवन और प्रकृति के प्रति संवेदनशील हमारा भारतीय समाज विकास की लय पर कदम-ताल करते हुए न जाने कब और कैसे 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाते रहने वाले समाज में तब्दील हो गया। ये समाजशास्त्रियों के लिए गहन अध्ययन का विषय है। वास्तविकता ये है कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने का ढोंग करते-करते मंथरा के फालोवर होते चले गये। इसके साथ ही हमारी 'कथनी और करनी' बिल्कुल विपरीत हो गयी। इसीलिए हम जिसे खत्म करना चाहते हैं, उसके लिए जोर-शोर से 'बचाओ-बचाओ' का उद्घोष करने लगते है।
बरसों पहले वनों को बचाने के लिए खूब आवाज उठायी गयी, लेकिन हम उन्हें निरंतर खत्म करते जा रहे हैं। वन्य जीव-जंतुओं को बचाने का नारा दिया तो आज अनेक प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं और कुछ भविष्य में लुप्त हो जायेंगी। पहाड़ बचाने के स्लोगन के साथ हम निरंतर उन्हें काटते-तोड़ते जा रहे हैं। नदियों को पवित्र, पूज्य और जीवनदायिनी बताकर, उन्हें बचाने की मुहिम छेड़ी, तो ना केवल उनके रास्ते में विकास के रोड़े अटकाए, बल्कि मल-मूत्र डालकर उन्हें गंदा करने में जी-जान से जुटे हैं।
- Details
(आशु सक्सेना): केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दमोदर मोदी के लिए आज़ादी का 75वां साल काफी चुनौतियों भरा रहने वाला है। देश में अगले साल 2022 के दिसंबर तक सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा हैं। जाहिर है कि पीएम मोदी इन राज्यों में अपने 'डबल इंजन' की सरकार के नारे पर एक बार फिर सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, पीएम मोदी अपने गृहराज्य गुजरात और अपने कर्म क्षेत्र वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान शुरू कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में वह केंद्र की योजनाओं से लाभांवित लोगों से सीधे संवाद के कार्यक्रम प्रयोजित करवा रहें हैं। वहीं अपने गृहराज्य गुजरात में एक बार फिर धार्मिक माहौल गरमाकर सांप्रदायिक धुव्रीकरण की रणनीति को अंजाम दे रहे है। सवाल यह है कि गौधरा के बाद हुए विधानसभा चुनाव से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक जब भाजपा के प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है, ऐसे में क्या अगले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का चमत्कार भाजपा की सत्ता में वापसी करवा पाएगा?
- Details
(आशु सक्सेना): देश इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इन वर्षों में देश ने काफी कुछ सहा है। शुरुआत विभाजन की त्रासदी से हुई। देश ने पाकिस्तान और चीन से जंग लड़ी। आपातकाल लगा। साम्प्रदायिक दंगे हुए। बाढ़-सुनामी जैसी आपदाएं आईं और देश वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना कर रहा है।
इन घटनाओं का देश पर कुछ न कुछ असर भी हुआ। लेकिन आज़ादी के बाद से देश लगातार प्रगति के पथ पर है। हांलाकि प्रगति में प्राकृतिक आपदा के साथ साथ सांप्रदायिक तनाव, राजनीतिक महत्वकांक्षा बाधक बनते रहे हैं।
आज़ादी के आंदोलन का नेतृत्व कर रही 'कांग्रेस' विभाजन नहीं चाहती थी। लेकिन आल इंडिया मुसलिम लीग और आरएसएस इस बात के पक्षधर थे कि सांप्रदायिक आधार पर देश का बंटवारा हो जाना चाहिए। ब्रिटिश शासन ने भारत के विभाजन के लिए इसी को सबसे बड़ा आधार बताया और देश का विभाजन हो गया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश भारत का अंत हुआ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- राज्यसभा मेंं कांग्रेस ने जनगणना के साथ जातीय जनगणना की मांग की
- लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ बिल,बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
- अगले तीन महीने सामान्य से अधिक पड़ेगी गर्मी: मौसम विभाग का अलर्ट
- शिक्षा का व्यावसायिक, सांप्रदायिक व केंद्रीयकरण हो रहा: सोनिया गांधी
- देशभर में ईद का जश्न, मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ईद की दी बधाई
- राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सपा सांसद सुमन के बयान पर हंगामा
- कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का सुप्रीम आदेश
- भारत में आने के लिए वैध पासपोर्ट, वैध वीजा अनिवार्य होगा: अमित शाह
- 'नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा', विपक्ष ने बिरला को सौंपा पत्र
- रेप पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
- दिल्ली वालों को चाहिए इनको हटा दें- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश
- गुजरात की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, मरने वालों की संख्या 21 हुई
- प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
- गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत
- दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने पास्टर बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सुनाई सजा
- झारखंड: दो मालगाड़ियों की टक्कर, हादसे में दो लोको पायलट की मौत
- ईद पर बैरिकेडिंग क्यों? इसे मैं तानाशाही समझूं या इमर्जेंसी: अखिलेश
- मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी
- कुल्लू में पेड़ गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक
- नफरत फैलाती है बीजेपी,भगवा पहनने से कोई योगी नहीं होता: अखिलेश
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य