ताज़ा खबरें
यदि ट्रंप की बात सही है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था कुचल जाएगी: कांग्रेस
मणिपुर: फ्री मूवमेंट के पहले ही दिन सुरक्षाबलों और उग्रवादियों में झड़प
मोदी जी की गारंटी नहीं, बस जुमला, महिला समृद्धि योजना पर आतिशी
अधिकारी नकारात्मक बात करेंगे, तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी: अखिलेश
महिला सम्‍मान योजना को कैबिनेट की मंजूरी, हर माह मिलेंगे 2500 रुपये

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने दिवाली से पहले ही होमगार्ड के 25 हजार परिवारों की जिंदगी में अंधेरा कर दिया है। सबका साथ, सबका विश्वास का मंत्र दुहराने वाली भाजपा ने गरीब होमगार्डों को बेरोजगार बना दिया। अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि भाजपा राज में किसान, नौजवान और शिक्षक सभी बदहाली की जिंदगी जीने को अभिशप्त हैं। सरकारी नौकरियां हैं नहीं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी कर्मचारियों की छंटनी हो रही है।

आजादी के बाद इतने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी कभी नहीं रही। सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बेरोजगारी में आत्महत्याएं कर ली हैं। उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर रोक लग गई है। भाजपा सरकार अपने कारनामों से विनाशकारी बनती जा रही है। राजधानी सहित कई जिलों में हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। 'ठोको प्रदेश' में निर्दोषों की खैर नही है। गरीब मारा-मारा फिर रहा है। जनता की दुर्दशा है।

भाजपा सरकार अंधेर नगरी, चौपट राजा की व्यवस्था दुहरा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख