- Details
वडोदरा: पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से सांसद युसूफ पठान को ममता बनर्जी की टीएमसी से बगावत के दो महीने बाद गुजरात में बीजेपी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। वडोदरा नगर निगम ने उनके खिलाफ 978 वर्गमीटर के विवादित प्लॉट मामले में उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। जिसमें उन्हें ये प्लॉट अब आवंटित कर दिया गया है। जबकि दो साल पहले उन्हें इसी मामले में नोटिस दिया गया था।
इस प्लॉट में से 500 वर्ग मीटर जमीन उन्हें आवासीय उपयोग के लिए उपहार के तौर पर दी जाएगी, जबकि बाकी 478 वर्ग मीटर जमीन का हस्तांतरण उसके तय मूल्यांकन के 55% मूल्य पर किया जाएगा।
20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
यहां बता दें कि बीजेपी के नियंत्रण वाली वडोदरा नगर निगम ने जून 2024 में पठान को यह नोटिस भेजा था। यह नोटिस उन्हें पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर जीतने के कुछ ही दिनों बाद मिला था।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में पेयजल की स्थिति को लेकर शनिवार को बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “हर घर जल” के दावे दूषित पानी में बह गए हैं।
गुजरात में 10 में से 9 नमूने पीने योग्य नहीं पाए गए
खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि गुजरात में 10 में से करीब नौ नमूने पीने योग्य नहीं पाए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान शुरू की गई ‘सुजलाम-सुफलाम’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2004 में इसका जोर-शोर से प्रचार किया गया था, लेकिन आज भी राज्य के कई हिस्सों में लोग पानी के लिए परेशान हैं।
14 लाख घर अब भी पानी के इंतजार में
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद इसी तरह के दावों को ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।
- Details
भावनगर: 'ड्राई स्टेट' गुजरात में एक बार फिर नकली शराब ने कई लोगों की जान ले ली है। भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा, 21 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, जिनके ऊपर नकली शराब बनाने और बेचने का आरोप है। बता दें कि, गुजरात 'ड्राई स्टेट' है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।
करीब 28 लोग अस्पताल में भर्ती, चार पुलिसकर्मी निलंबित
भावनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश पांडे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जहरीली शराब का सेवन करने वाले 25 से 28 लोग उपचाराधीन हैं। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चार पुलिसकर्मियों को इस मामले में निलंबित किया जा चुका है। 19 अगस्त को इस मामले में वरतेज पुलिस स्टेशन के पास प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह पुलिस स्टेशन घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में स्थित है।
- Details
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर नकली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी प्रभावित लोगों ने एक आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पी थी।
ब्रांडेड बोतलों में बेची जा रही थी नकली शराब
भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार, नकली बोतलों में भरी जहरीली शराब पीने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो व्यक्तियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल 19 अन्य पीड़ितों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। भावनगर के एसपी नितेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ और तकनीकी निगरानी के आधार पर चार शराब तस्करों को हिरासत में लिया है। इनके पास से इसी ब्रांड की कई नकली शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






