- Details
अहमदाबाद: ‘‘शिक्षा का व्यसायीकरण’’ करने पर गुजरात सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जेल में बंद पटेल आरक्षण नेता हार्दिक पटेल ने छात्रों के दाखिले के लिए डोनेशन मांगने वाले स्कूल एवं कालेजों के खिलाफ शांतिपूर्ण जन आंदोलन चलाने का आज (रविवार) आह्वान किया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति :पास: को लिखे पत्र में हार्दिक ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की दुर्दशा की अनदेखी कर रही है तथा विकास का दावा करने के लिए विभिन्न उत्सव आयोजित करने में उत्सुक है। उन्होंने 27 मई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘छात्रांे की आत्महत्या के पीछे मुख्य कारण गुजरात में शिक्षा का व्यापक व्यावसायीकरण है। लोग डोनेशन चलन का शिकार हो रहे हैं। मंै पास एवं अन्य संगठनों से इस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध करता हूं।’’ समिति ने आज इस पत्र की प्रतियां मीडिया को वितरित कीं।
- Details
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजग सरकार की ‘ईमानदारी’ के लिए भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने तारीफ की। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस आधारहीन आरोपों के जरिए सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। शहर के हवाईअड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को एक ईमानदार सरकार मिली है। सरकार अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रही है। भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आडवाणी पार्टी के ‘विकास पर्व’ में भाग लेने के लिए यहां आए थे। अनुभवी नेता ने कांग्रेस की आलोचना ऐसे वक्त पर की है जब पार्टी लगातार सरकार पर तीखे हमले करते हुए कह रही है कि उसके पास ‘खोखले वादों और चालबाजियों’ के अलावा दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है, और लोग मोदी के ‘छलावे की जाल’ में फंसते जा रहे हैं। विकास पर्व का आयोजन पार्टी की प्रदेश शाखा की ओर से केंद्र में मोदी सरकार के और गुजरात में आनंदीबेन पटेल की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया है।
- Details
अहमदाबाद: भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के दो साल पूरे होने पर गुजरात पार्टी इकाई द्वारा आयोजित ‘विकास पर्व’ समारोह के तहत 26 मई को यहां एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को सांबेधित करेंगे। प्रदेश भाजपा केंद्र में भाजपा सरकार और आनंदी बेन पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर 22-26 मई के दौरान पूरे राज्य में सभाएं और रैलियां करने जा रही हैं। प्रदेश भाजपा समन्वयक कौशिक पटेल ने कहा, ‘‘भाजपा राज्य के मंत्रियों और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर 14 ‘विकास पर्व’ सभाएं करेगी। 26 मई को लालकृष्ण आडवाणी यहां साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ऐसी सभा को संबोधित करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और गुजरात से राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी 23 और 24 मई को आणंद एवं वड़ोदरा में ऐसी ही सभाएं करेंगी। कौशिक ने कहा, ‘‘इसके अलावा, हमने अरूण जेटली और राजनाथ सिंह समेत छह केंद्रीय मंत्रियों को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। हमें उनकी ओर से :शिरकत संबंधी: उनकी पुष्टि नहीं मिली है।’’
- Details
नई दिल्ली: भाजपा ने अपने सबसे मजबूत गढ़ गुजरात को सियासी उलटफेर की आशंका से बचाने के लिए बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। पाटीदार आंदोलन से बने हालात में मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को बदले जाने की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को हटाए जाने का ऐलान 20 मई के बाद होने की संभावना है और उन्हें राज्यपाल का पद दिया जा सकता है। आनंदी बेन पटेल ने गुजरात में नरेंद्र मोदी की विरासत संभाली थी। इस लिहाज से बीच कार्यकाल में उनका जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। आनंदी बेन पटेल ने 22 मई 2014 को शपथ ली थी यानी अगर उन्हें अगले कुछ दिनों में हटाया गया तो वह अपने दो साल भी पूरे नहीं कर पाएंगी। माना जा रहा है कि पाटीदार आंदोलन से निबटने के अलावा कई और मोर्चों पर नाकामी की वजह से आनंदी बेन पटेल को हटाने की बात चल रही है। उनके उत्तराधिकारी के रूप में राज्य सरकार के मंत्री नितिन भाई पटेल का नाम सबसे आगे है। हालांकि चर्चा में पुरुषोत्तम रूपाला, विधानसभा अध्यक्ष गनपत भाई वसावा के नाम भी हैं। आनंदीबेन को पंजाब या हरियाणा का राज्यपाल बनाया जा सकता है। पांच विधानसभाओं के नतीजे आने के बाद इस बदलाव पर अमल किए जाने के आसार हैं। भाजपा नेतृत्व ने गुजरात के हालात का आकलन का दायित्व वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को सौंपा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






