ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में अपनों को खोने के सदमे के बीच कई पीड़ितों के परिवारों को उनके शवों को लेने में काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और वे चार दिन से यहां डेरा डाले हुए हैं।

इनमें वह लोग भी शामिल हैं जिन्होंने 12 जून को हादसे वाले दिन ही डीएनए जांच के लिए अपना नमूना दे दिया था ताकि उसका मिलान कर मृतक की शिनाख्त की जा सके। उन्हें 72 घंटे का इंतजार करने के लिए कहा गया था और यह समयसीमा रविवार को बीत गई तथा ऐसा लगता है कि इंतजार अंतहीन है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने परिवारों के शोकाकुल सदस्यों से ना घबराने की अपील की है जबकि विशेषज्ञों ने कहा है कि विमान हादसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने के मद्देनजर डीएनए के नमूनों के मिलान में वक्त लग सकता है।

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को अपराह्न 1.39 बजे सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद अहमदाबाद में एक मेडिकल कॉलेज परिसर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अहमदाबाद: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को तीन दिन बीत चुके हैं। यह हादसा इतना भयानक था कि शवों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया है। अब तक डीएनए टेस्टिंग की मदद से सिर्फ 32 शवों की ही पहचान हो सकी है। 14 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रविवार को बताया कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी डीएनए टेस्टिंग की गई। 12 जून को हुए विमान हादसे में उनकी भी मौत हो गई थी।

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर मृतक गुजरात और राजस्थान के हैं। हादसे में लोगों के शव बुरी तरह से झुलस गए हैं, ऐसे में उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। यही वजह है कि सभी शवों की डीएनए टेस्टिंग की जा रही है, जिससे उनकी शिनाख्त की जा सके।

डॉ. राजनीश पटेल के अनुसार,अभी तक सिर्फ 32 डीएनए सैंपल ही मैच हो सके हैं। 14 शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। यह मृतक उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, मेहसाणा, अरावली और अहमदाबाद से ताल्लुक रखते हैं। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का डीएनए मैच किया है।

अहमदाबाद: अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने डीएनए नमूनों के आधार पर अब तक 9 पीड़ितों की पहचान कर ली है और शवों को उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, परिजनों द्वारा पहचान कर लेने के बाद आठ शव अस्पताल ने रिश्तेदारों को सौंप दिये गए थे और इन शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग की जरूरत नहीं पड़ी थी। चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि विमान दुर्घटना स्थल से अब तक करीब 270 शव अस्पताल लाए जा चुके हैं।

डाकोर की पूर्णिमाबेन पटेल का शव पहुंचा घर

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों में डाकोर की पूर्णिमाबेन पटेल भी शामिल थी। उनका डीएनए मैच होते ही पहला शव परिजनों को सौंपा गया, जिसे लेकर वो डाकोर स्थित पैतृक आवास पर पहुंचे। पूर्णिमा के शव को डाकोर स्थित उनके निवास धरती रेसिडेंसी पर लाया गया। एस्कॉर्ट कार के साथ एंबुलेंस में शव लाया गया। जहां उनके रिश्तेदार और बेटे मितेश सहित बेटी किंजल विलाप करते नजर आए।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटना की शिकार हुई एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय ने बताया कि ब्लैक बॉक्स को इमारत की छत से बरामद किया गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने हादसे के तुरंत बाद पूरी ताकत से जांच शुरू कर दी थी। राज्य सरकार के 40 से अधिक कर्मचारी भी मौके पर मौजूद विमानन मंत्रालय की टीमों के साथ मिलकर राहत और जांच कार्य में जुटे हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि डीएफडीआर को छत से बरामद किया गया है।

इससे पहले, पुलिस और दमकल अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण हादसे की वजहों को समझने में अहम भूमिका निभाएगा। अहमदाबाद के दमकल अधिकारियों ने बताया कि मेटल कटर जैसे खास उपकरणों से लैस एक टीम को मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनास्थल पर भेजा गया था। यह इलाका हवाई अड्डे के पास स्थित है, जहां गुरुवार दोपहर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जहां पर काफी मशक्कत के बाद टीम ब्लैक बॉक्स को खोजने में सफल रही।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख