- Details
मुंबई: वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को चौतरफा बिकवाली होने से घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़कते हुए 83,000 के नीचे फिसल गया जबकि निफ्टी 353 अंक टूट गया।
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,065.71 अंक यानी 1.28 प्रतिशत लुढ़ककर 82,180.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,235.6 अंक फिसलकर 82,010.58 अंक तक आ गया था।
वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 353 अंक यानी 1.38 प्रतिशत गिरकर 25,232.50 अंक पर बंद हुआ।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को सोना मजबूत मांग आने से 5,100 रुपये की छलांग लगाते हुए पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया जबकि चांदी ने 20,400 रुपये के उछाल के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि सोना दिल्ली में 5,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने ने 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का अहम मनोवैज्ञानिक स्तर भी पार कर लिया। सोना सोमवार को 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों ने भी स्थानीय सर्राफा बाजार में मजबूती दिखाते हुए नया उच्चतम स्तर छू लिया। सफेद धातु 20,400 रुपये यानी लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये की तेजी देखी गई थी, जिससे यह तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी।
- Details
नई दिल्ली: अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस- एडीएनओसी गैस और इसकी सहायक कंपनियों ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- एचपीसीएल के साथ ढाई से तीन अरब डॉलर के मूल्य के दस वर्षीय तरलीकृत प्राकृतिक गैस बिक्री और खरीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यूएई के राष्ट्रपति नाहयान और पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ समझौता
इस समझौते की घोषणा संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वार्ता के दौरान की गई।
इस समझौते के अंतर्गत एडीएनओसी गैस एचपीसीएल को प्रति वर्ष शून्य दशमलव पांच अरब टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करेगी। एडीएनओसी गैस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी फातिमा मोहम्मद नु अलैमी ने कहा कि एचपीसीएल के साथ दीर्घकालिक तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर करके हमें प्रसन्नता हुई है।
- Details
नई दिल्ली: कमोडिटी बाजार में सोमवार (19 जनवरी 2026) को चांदी की कीमतों ने इतिहास रचते हुए पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया। मजबूत निवेश मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के चलते चांदी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई।
एमसीएक्स पर चांदी का रिकॉर्ड स्तर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी 13,553 रुपये यानी 4.71 फीसदी की तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। यह पहली बार है जब घरेलू वायदा बाजार में चांदी 3 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़े को पार कर गई है। घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। वैश्विक बाजार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 फीसदी की बढ़त के साथ 94.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






