- Details
नई दिल्ली: संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले, संसद भवन परिसर में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान बजट दस्तावेज को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
इससे पहले सुबह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने परंपरा के अनुसार वित्त मंत्री को दहीचीनी खिलाकर और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
वित्त मंत्री लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर रही हैं। लोकसभा में बजट पेश होने के बाद, बजट की प्रति राज्यसभा में पेश की जाएगी। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट होगा। श्रीमती सीतारामन वर्ष 2019 में पदभार संभालने के बाद से लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं।
अपने बजट भाषण में,वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की राजस्व और व्यय योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।
- Details
नई दिल्ली: बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं। बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा झटका लगा। 1 किलो चांदी का भाव अचानक 27,000 रुपये तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। वहीं सोना भी इस गिरावट से अछूता नहीं रहा और सोने के दाम में 13,000 रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले रविवार को वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी टूट देखने को मिली थी। एक ही दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था।
जानकारों के मुताबिक, बजट से जुड़ी अनिश्चितता, वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 फरवरी से लागू हो गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1691.50 रुपये की जगह 1740.50 में मिलेगा। कोलकाता में पहले 1795 रुपये का था और अब 1844.50 रुपये का हो गया है।
- Details
नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही थीं, और बाजार में इन कीमती धातुओं को लेकर एक बुल रन देखा जा रहा था। निवेशकों और व्यापारियों का मानना था कि इनकी कीमतों में और उछाल आएगा और एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनेंगे, हुआ भी वहीं सोना औऱ चांदी के दाम उम्मीदों से कई ज्यादा हो गए, लेकिन जिस तेजी से इनकी कीमतें बढ़ी थीं, उसी तेजी से एक दिन में इनकी कीमतों में भारी गिरावट आई। सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट किसी झटके की तरह आई, जिससे बाजार में हलचल मच गई।
24 घंटे में ही धड़ाम हुआ सोना-चांदी
दरअसल, एक ही दिन में चांदी की कीमतों में 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई, वहीं सोना भी 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। इस अचानक हुई गिरावट ने बाजार को हिलाकर रख दिया है और निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त उछाल देखा जा रहा था, लेकिन अचानक इसका बुलबुला फूट गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






