- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए करदाताओं और निवेशकों के लिए कई अहम बदलावों का एलान किया है। वित्त मंत्री ने साफ किया कि सरकार का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को बार-बार दफ्तरों के चक्कर से मुक्त करना और नियम आधारित ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए पारदर्शिता बढ़ाना है।
छोटे करदाताओं के लिए नई टीडीएस व्यवस्था
बजट में छोटे करदाताओं के लिए एक नई और बड़ी सुविधा की घोषणा की गई है। अब कम या शून्य टीडीएस (लोअर या निल टीडीएस) के लिए अलग से असेसिंग ऑफिसर के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार एक नियम आधारित स्वचालित प्रणाली (रूल बेस्ड ऑटोमेटेड प्रोसेस) लाने जा रही है, जिसके तहत योग्य करदाता सीधे डिजिटल तरीके से टीडीएस डिडक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। इससे समय और कागजी कार्रवाई दोनों की बचत होगी।
- Details
नई दिल्ली: कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को फीका और निराशाजनक करार देते हुए रविवार को कहा कि यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण भी पारदर्शी नहीं रहा और इसमें प्रमुख कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन की जानकारी नहीं दी गई। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया- दस्तावेज़ों का विस्तृत अध्ययन करना अभी बाकी है, फिर भी 90 मिनट के भाषण के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि बजट को लेकर जो उम्मीदें की गई थीं, उन पर यह पूरी तरह खरा नहीं उतरता। यह पूरी तरह फीका और निराशाजनक रहा।
उन्होंने दावा किया कि भाषण भी पारदर्शी नहीं था, क्योंकि इसमें प्रमुख कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने घोषणा की कि पूंजीगत व्यय का लक्ष्य बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा, जो चालू वित्त वर्ष के लिए 11.2 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने साथ ही देश में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की।
- Details
नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और औद्योगिक क्षमता को नई दिशा देने का संकेत दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए देशभर में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जिन्हें शहरों के बीच विकास के “संयोजक” के रूप में देखा जा रहा है।
बजट भाषण में जिन हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई, वे इस प्रकार हैं- मुंबई- पुणे, पुणे- हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी। वित्त मंत्री ने कहा कि ये कॉरिडोर केवल यात्रा का समय कम करने तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति देंगे।
सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा नया बल
बजट में तकनीकी और औद्योगिक आत्मनिर्भरता पर भी खास जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर के विस्तार के लिए आईएसएम 2.0 (इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0) शुरू करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश में चिप निर्माण और उससे जुड़े इकोसिस्टम को मजबूत करना है।
- Details
मुंबई: बजट के दिन भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुर्ह है। इसके बाद जब बजट भाषण शुरू हुआ तो निवेशकों ने जोश दिखाया लेकिन, 12 बजे के करीब बाजार का जोश ठंडा पड़ता दिखाऔर सेंसेंक्स निफ्टी दोनों ही लाल निशान में आ गए। खासतौर पर जैसे ही वित्त मंत्री ने ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया, सेंसेक्स जहां करीब 2500 अंक फिसलकर 79,899.42 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 24,571.75 तक फिसल गया है
मेटल सेक्टर में तबाही
सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी मेटल इंडेक्स में दिख रही है, जो करीब 4.3% टूटकर टॉप लूजर बना हुआ है। इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया और फाइनेंसियल सर्विसेज सेक्टरों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे बाजार की चाल सुस्त बनी हुई है। हालांकि पूरी तस्वीर कमजोर नहीं है। फार्मा, हैल्थ केयर, कंस्ट्रक्शन और प्राइवेट बैंक जैसे कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके हुए हैं, जो बाजार को नीचे जाने से कुछ हद तक सहारा दे रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






