ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय
बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार थे: खड़गे

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तेजी से आधार खो रही है। उन्होंने भाजपा पर झूठ और हिंसा में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जगतसिंहपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी जमानत पर बाहर आये अपराधियों को टिकट दे रही है। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है। लोग भाजपा को सही सबक सिखायेंगे। पार्टी की गिरावट देशभर में शुरू हो गयी है।’’

पटनायक की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जाजपुर जिले में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पटनायक के 19 साल के राज में अपराध बढ़ा है। यदि भाजपा सत्ता में आयी तो हम गुंडागर्दी को रोकने के लिये नये कानून बनाएंगे।’’

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चिल्का झील बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है। पटनायक ने भाजपा नेताओं को ‘‘मौसमी पक्षी’’ बताते हुए कहा कि ये नेता आपदा या लोगों की जरूरत के समय राज्य का दौरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार ने चिल्का झील को बेचने की साजिश की। मेरी सरकार ने इसे रोका।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झील की पारिस्थितिकी बदलकर हजारों लोगों की जीविका छीनने की कोशिश की। पटनायक ने पुरी संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिल्का हमारी मां, हमारा गौरव है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं सुनिश्चित करता हूं कि झील की जैव विविधता बरकरार रहेगी।’’ उन्होंने चुनाव के दौरान कथित झूठे वादे करने के लिये भाजपा नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘झूठ भाजपा की सबसे बड़ी संपत्ति है जबकि राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारी पार्टी की संपत्ति है।’’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग के बाद राज्य से जो संकेत आए हैं उससे साफ है कि दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार और ओडिशा में भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार दोबारा आने के बाद ओडिशा के किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधी मदद की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी दलाल आपके पैसे पर पंजा नहीं मार पायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। कमी रही है तो उस पैसे के सही इस्तेमाल की। चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि जितने पैसे भेजे जा रहे हैं, वो आप तक पूरे पहुंचें या नहीं। आजादी के इतने सालों तक ये भ्रष्टाचार चल रहा था लेकिन इसे कोई रोकने वाला नहीं था। उन्होंने कहा, 'अब मोदी की सरकार ने, आपके इस चौकीदार की सरकार ने ये व्यवस्था बनाई है कि सरकार अगर 100 पैसे भेजे, तो पूरे 100 पैसे देश के गरीबों पर खर्च हों।'

सुंदरगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओडिशा में दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। ओडिशा के सुंदरगढ़ में उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में सबसे ज्यादा कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस और बीजद पर हमला बोला। बीजू जनता दल की सरकार ने राज्य का विकास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि पहली बार कोई पीएम सुंदरगढ़ आया है, मैं कहना चाहता हूं कि आज भी कोई पीएम नहीं, बल्कि प्रधानसेवक आपके बीच आया है। प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है। आज भाजपा का स्थापना दिवस है। यह पार्टी न धनबल से बनी है और न ही बाहुबल से बनी है। और न ही विदेशों से उधार ली गईं विचारधाराओं से बनी है। यह पार्टी पसीनों से बनी है। 

कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं और न ही पैसों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। अटलजी बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख