ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी और भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुरोध पर चोकसी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। बेल्जियम पुलिस ने 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो के आग्रह पर यह गिरफ्तारी हुई है।

चौकसी अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के दो मुख्य आरोपियों में से एक है। सितंबर 2024 में चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से अनुरोध किया गया था।लेकिन उस समय चोकसी के वकीलों ने कहा था कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है और वह ब्लड कैंसर से जूझ रहा है इसलिए उसका प्रत्यर्पण नहीं हो सकता। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि अगर वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम जा सकता है तो वह भारत जाकर भी इलाज करा सकता है। ईडी और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। ईडी ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की हैं। 2019 में ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी 'भगोड़ा और फरार' है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख