ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

मेरठ: भाजपा नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र में पिस्तौल ले जाने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, करीब नौ बजे सरधना सीट के एक मतदान केन्द्र पर पुलिस ने गगन को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें उन्हें गगन के पास एक पिस्तौल मिली। पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में ले लिया। उधर, सरधना से प्रत्याशी संगीत सोम ने वोट डालने के बाद कहा कि यूपी में उनकी सरकार बनने जा रही है। गौरतलब है कि आचार संहिता लागू होते ही लाइसेंसी हथियारों को पुलिस के पास जमा कराना होता है। चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों में ही हथियार रखने की इजाजत मिलती है। अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तारी करती है संगीत सोम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों पार्टियों की प्राथमिकताओं की संयुक्त घोषणा करने के ल‌िए आज (शनिवार) लखनऊ में सपा-कांग्रेस गठबंधन का 10 बिंदुओं वाला एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम जारी किया है। लखनऊ के ताज होटल में साझा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश और राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार यूपी के विकास में बिलकुल फेल है। राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो बस गूगल सर्च करते हैं और लोगों को लाइन में खड़ा करते हैं। हर किसी के बाथरूम में जाकर झांकते हैं। पीेएम बस लोगों को भटकाते हैं। अगर उनको ये सब करना है तो शाम को करें। दिन में पीएम का काम करें। पीएम मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव है, भावुक और गुस्सैल होने से नहीं चलेगा, क्योंक‌ि इससे साब‌ित होता है क‌ि जमीन ख‌िसक रही है। उन्होंने कहा कि आपको शांत और ठंडे दिमाग से काम करना होगा। पीएम के जन्मपत्री वाली टिप्पणी पर अखिलेश ने गठबंधन सरकार के दस वादें गिनाए। गठबंधन पर अखिलेश बोले कि मोदी जी दो युवाओं से डर गए हैं। चुनाव में गुस्सा नहीं करना चाहिए। बल्कि जमीन पर काम करना चाहिए। पीएम को मन की बात नहीं, बल्कि काम की बात करनी चाहिए।

वाराणसी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वाराणसी में 11 फरवरी को प्रस्तावित रोड शो स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता प्रो. सतीश राय ने बताया कि संत रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय समागम को देखते हुए 11 फरवरी के रोड शो सहित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने साफ कहा है कि राजघाट जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए रोड शो स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस और सपा गठबंधन का शहर में यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा था। इस रोड शो को लेकर कांग्रेस और सपा के पदाधिकारी कई दिनों से तैयारी में जुटे थे। राय के अनुसार फिलहाल स्थगित रोड शो कब होगा इसकी जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन बताया जा रहा है कि 17 या 18 फरवरी को रोड शो आयोजित किया जा सकता है।

पीलीभीत: मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज (शुक्रवार) यहाँ कॉलेज मैदान में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सपा से मात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा ने मिलकर 3 बार सरकार बनाई हैं। इस बार भी चुनाव के बाद वे मिल सकते हैं। वे यहां रैली को संबोधित कर रहे थे। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल पत्थर का काम हुआ। जो हाथी बैठ गया, वह कभी खड़ा नही हुआ और जो खड़ा है वह कभी बैठ नहीं पाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चुनाव में नरेंद्र मोदी को अखिलेश यादव से हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे किए हैं। सवालिया अंदाज में उन्होंने पूछा, क्या किसी गरीब के खाते में 15 लाख आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का कहना था कि बहुमत की सरकार कैसे बनेगी। कांग्रेस के साथ होने पर अब वह भी सवाल खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि यह देश की राजनीति में बदलाव का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से इस बार फूल बाबू को भी जिताने की अपील की। अपने काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमने एम्बुलेन्स सेवा चलाई। डायल 100 की सेवा भी दी। लोगों की शिकायत खत्म कर दी। अब 13 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। लैपटॉप भी दिया। दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। नोटबंदी पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि लाइन में लोगों की मौत हुई। भाजपाइयों ने झांका तक नहीं। हमने उन्हें मुआवजा दिया। व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि अब बुआ भी विकास की बात करने लगी हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख