ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। यहां विधानसभा की 70 सीटों पर कराए गए एक चरण में 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां कुछ ही देर में दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

आप को दो एग्जिट पोल्स में बहुमत, कांग्रेस का खुल सकता है खाता

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कई पोलिंग एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इनमें से अब तक जिन 11 एग्जिट पोल्स का एलान हुआ है, उनमें से 9 में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि दो एग्जिट पोल्स में आप को बहुमत की उम्मीद जताई गई है। वहीं कांग्रेस का इस बार खाता खुल सकता है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 35-40 सीट मिल सकती हैं। उधर कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। बीजेपी को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानि बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।

चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानि बीजेपी खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।

पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो बीजेपी आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ आप को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है।

वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने आप को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, बीजेपी को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।

इसके अलावा माइंड ब्रिक ने आप को 44-49 सीट के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। बीजेपी को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।

डीवी रिसर्च ने बीजेपी के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में आप को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

एसएस के एग्जिट पोल में बीजेपी 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें आप को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

दिल्ली के लिए क्या हैं समीकरण?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 5 फरवरी 2025 को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में क्या रहे थे असल नतीजे?

2015 के विधानसभा चुनावों में छह सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सीधा बहुमत मिलता दिखाया गया। हालांकि, किसी भी एग्जिट पोल में आप की प्रचंड जीत की संभावना नहीं दर्शाई गई थी। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को तब पोल ऑफ पोल्स में 45 सीटें मिलती दिख रही थीं। वहीं भाजपा को 24 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट का अनुमान लगाया गया था।

आप को तब सबसे ज्यादा 53 सीटें मिलने का अनुमान एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में लगाया गया था। वहीं, सबसे कम 35 सीटें मिलने का अनुमान इंडिया टीवी-सी वोटर के सर्वे में लगा था। हालांकि, नतीजों ने चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया। आप ने इस चुनाव में 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं भाजपा महज तीन सीटों पर सिमट गई। एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए काफी हद तक सही साबित हुए, जिसे एक भी सीट नसीब नहीं हुई।

2020 में विधानसभा चुनाव में असल नतीजे क्या रहे?

दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को आठ और कांग्रेस एक बार फिर कोई सीट हासिल नहीं कर पाई। यानी नतीजों में एग्जिट पोल्स की छाप एक बार फिर देखने को मिली। आठ सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए। सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिखाया गया और वही हुआ।

दिल्ली के एग्जिट पोल्स के हिसाब से असल नतीजों के सबसे करीब एक्सिस माई इंडिया रहा, जिसने पार्टी को 59-68 सीटों का अनुमान लगाया। वहीं, सबसे कम 44 सीटें इप्सोस के पोल में दी गईं। दूसरी तरफ भाजपा को इस एग्जिट पोल में औसतन 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। हालांकि, पार्टी को 8 सीटें ही हासिल हुईं। वहीं कांग्रेस को अधिकतर सर्वे एजेंसियों ने 0 या 1 सीट ही दी। नतीजों में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी महज 10 से 19 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं, भाजपा 51-60 सीटों का बंपर आंकड़ा छू सकती है। इस सर्वे में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा।

पीपल्स इनसाइट के मुताबिक, भाजपा को 40 से 44 सीटें मिल सकती हैं। आप को 25-29 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट का आंकड़ा दर्शाया गया है।

पोल डायरी के मुताबिक, भाजपा को 42-50 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिल सकता है। आप का आंकड़ा गिरकर 18-25 सीटों पर आ सकता है। कांग्रेस को यहां 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख