ताज़ा खबरें
गाजा पर ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार्य, मोदी सरकार रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस
दिल्ली चुनाव: 11 एग्जिट पोल्स में से 9 में बीजेपी को बहुमत के आसार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक 57.70 फीसद वोट पड़े

पीलीभीत: मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज (शुक्रवार) यहाँ कॉलेज मैदान में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सपा से मात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा ने मिलकर 3 बार सरकार बनाई हैं। इस बार भी चुनाव के बाद वे मिल सकते हैं। वे यहां रैली को संबोधित कर रहे थे। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में केवल पत्थर का काम हुआ। जो हाथी बैठ गया, वह कभी खड़ा नही हुआ और जो खड़ा है वह कभी बैठ नहीं पाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चुनाव में नरेंद्र मोदी को अखिलेश यादव से हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठे वादे किए हैं। सवालिया अंदाज में उन्होंने पूछा, क्या किसी गरीब के खाते में 15 लाख आया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का कहना था कि बहुमत की सरकार कैसे बनेगी। कांग्रेस के साथ होने पर अब वह भी सवाल खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि यह देश की राजनीति में बदलाव का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से इस बार फूल बाबू को भी जिताने की अपील की। अपने काम गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमने एम्बुलेन्स सेवा चलाई। डायल 100 की सेवा भी दी। लोगों की शिकायत खत्म कर दी। अब 13 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। लैपटॉप भी दिया। दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। नोटबंदी पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि लाइन में लोगों की मौत हुई। भाजपाइयों ने झांका तक नहीं। हमने उन्हें मुआवजा दिया। व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा कि अब बुआ भी विकास की बात करने लगी हैं।

यूपी में कल पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो रहे हैं और आज सभी दिग्गज रैलियों में अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख