- Details
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने लखनऊ में अपने सरकारी बंगले खाली करने के लिये 'उचित' समय देने का आज सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया। ये बंगले राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आबंटित किये थे। शीर्ष अदालत के सात मई के फैसले के संदर्भ में मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यह आवेदन दायर किया है। शीर्ष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले आबंटित करने के लिये संबंधित कानून में किया गया संशोधन निरस्त कर दिया था।
इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने हैं। दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने आवेदन में सरकारी बंगले खाली करने के लिये उचित समय देने का अनुरोध किया है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सरकारी आवास अपने पास नहीं रख सकते। न्यायालय ने कहा था कि पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री भी आम जनता के समान ही होता है। न्यायालय ने कहा था कि मुख्यमंत्री सरकारी बंगले जैसी सार्वजनिक संपत्ति पर काबिज नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह देश की जनता की संपत्ति है।
- Details
कानपुर: कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के 54 वें निर्वाण दिवस पर घण्टाघर में नेहरु प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने श्रद्धासुमन समर्पित करते हुये कहा कि नेहरू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाई। देश में जीवनशैलियांे के मकड़जाल को खत्म किया। देश के सर्वोत्तमुखी विकास की आधार शिला रखी। जायसवाल ने कहा कि नेहरू के संदेश सभी को प्रेरणा देते हैं।
अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने नेहरू को दार्शनिक महायोगी, युगदृष्टा देवपुरुष बतातेे हुये कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है जिसे देश कभी भी भुला नही सकता। संचालन सुशील तिवारी और राजकुमार यादव ने किया।
- Details
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में 27 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली होनी है। उससे एक दिन पहले तहसील परिसर में एसडीएम ऑफिस के सामने गन्ना भुगतान की मांग कर रहे एक किसान की मौत ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि किसान पिछले कई दिनों से बड़ौत तहसील में धरने पर बैठे है। सभी किसान अपनी मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। पिछले पांच-छह दिनों से चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन कर रहे किसान उदयवीर की तबियत लगातार बिगड़ रही थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
किसानों के गुस्से को शांत करने के लिए पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने आंदोलनकारियों के बीच मृतक 60 वर्षीय किसान के परिवार वालों को सरकार से 12 लाख रूपये मुआवजा दिलाने की घोषणा की, जिसके बाद किसानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपते हुए धरना खत्म कर दिया। लगातार प्रदर्शन कर रहे दो और किसानों की तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह बात रविवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मेधावी छात्रों को लैपटाप वितरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उनसे पूछा गया कि बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी राज्य में गठबंधन में सम्मानजनक सीटें न मिलने पर अकेले लड़ने की बात कही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इससे एक बात तो तय है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। असल में सपा मुखिया अखिलेश यादव कई मौकों पर अपने लोगों से कह चुके हैं कि वह गठबंधन की मजबूती के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें। जाहिर कि उन्होंने अपने लोगों को संदेश दिया है कि अगर बसपा के ज्यादा सीटें छोड़नी पड़े तो इसके लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार कुछ भी कर ले, जनता उन्हें सबक सिखाएगी। क्योंकि इस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। नौजवानों को भर्ती में धोखा दिया है। आंगनबाड़ी कर्मियों को धोखा दिया। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया। गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया। जनता इतनी क्षुब्ध और आक्रोशित है कि सन 2019 में अपने वादे भूलने वाली भाजपा को वह भूल जाएगी। भाजपा कुछ भी कर ले, उन्हें जरूर सबक मिलेगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट
- राज्यसभा में वक्फ पर जेपीसी की रिपोर्ट पेश, हंगामा... कार्यवाही स्थगित
- संसद के दोनों सदनों में हंगामा,लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
- ‘‘पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’’: प्रियंका
- कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में हार के जिम्मेदारः अजय यादव
- मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
- एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी