ताज़ा खबरें
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन होगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह बात रविवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में मेधावी छात्रों को लैपटाप वितरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उनसे पूछा गया कि बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी राज्य में गठबंधन में सम्मानजनक सीटें न मिलने पर अकेले लड़ने की बात कही है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि इससे एक बात तो तय है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा। असल में सपा मुखिया अखिलेश यादव कई मौकों पर अपने लोगों से कह चुके हैं कि वह गठबंधन की मजबूती के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहें। जाहिर कि उन्होंने अपने लोगों को संदेश दिया है कि अगर बसपा के ज्यादा सीटें छोड़नी पड़े तो इसके लिए तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार कुछ भी कर ले, जनता उन्हें सबक सिखाएगी। क्योंकि इस सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। नौजवानों को भर्ती में धोखा दिया है। आंगनबाड़ी कर्मियों को धोखा दिया। स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया। गंगा सफाई के नाम पर धोखा दिया। जनता इतनी क्षुब्ध और आक्रोशित है कि सन 2019 में अपने वादे भूलने वाली भाजपा को वह भूल जाएगी। भाजपा कुछ भी कर ले, उन्हें जरूर सबक मिलेगा।

अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को बांटे लैपटाप

अखिलेश यादव ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के टापर्स छात्र-छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया। यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि इस वर्ष एक बार फिर हमको टापर्स छात्रों को लैपटाप देने का मौका मिला है। उन्होने कहा कि हम भाजपा को याद दिलाना चाहते है कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में यूपी बोर्ड के छात्रों को लैपटाप वितरण और मुफ्त डाटा का किया गया वायदा पूरा नही किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख