ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

लखनऊ: प्रियंका गांधी के रोड शो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन में बसपा तो है ही, वहीं आपको जानकारी होगी कि कांग्रेस पार्टी भी शामिल है। अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का रोड शो अच्छी बात है। राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कांग्रेस का रोड शो और अच्छी बात है। चुनाव करीब है। पांच साल में भाजपा को देख लिया। सपा-बसपा गठबंधन में बहुत से दल शामिल हैं। वह सब मदद करेंगे। रालोद को भी तीन सीट दी गई हैं। वह भी शामिल है और निषाद पार्टी भी। क्योंकि पहले हम उनके साथ मिल कर चुनाव लड़े हैं। आने वाले समय में कुछ लोकसभा में हमारे साथ रहेंगे तो कुछ विधानसभा चुनाव में हमारे साथ रहेंगे।

गौरतलब है कि सपा बसपा और रालोद के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। सपा और बसपा ने 38 38 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि अमेठी और राय बरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गईं हैं। जबकि दो सीट रालोद के लिए छोड़ी गईं हैं। बाद में अखिलेश यादव ने रालोद नेता जयंंत चौधरी से मुलाकात के बाद अपने हिस्से की एक मथुरा सीट रालोद को अपने खाते से दी है। सूत्रों का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपने खाते से एक सीट रालोद को दे सकती हैं।

वृंदावन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यक्रम में वंचित वर्ग के स्‍कूली बच्‍चों को खाना परोसा । यह भोजन शहर में स्थित संस्था के अत्याधुनिक रसोई में तैयार किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यदि हम सिर्फ पोषण अभियान को हर माता, हर शिशु तक पहुंचाने में सफल हुए तो अनेक जीवन बच जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने पिछले वर्ष राजस्थान के झुंझुनू से देशभर में राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष सितंबर महीने को पोषण के लिए समर्पित किया गया था।’’

मोदी ने कहा, ‘‘अब बदली परिस्थितियों में पोषकता के साथ, पर्याप्त और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन बच्चों को मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। इस काम में अक्षय पात्र से जुड़े आप सभी लोग, खाना बनाने वालों से लेकर खाना पहुंचाने और परोसने वालों तक, काम में जुटे सभी व्यक्ति देश की मदद कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मिशन इंद्रधनुष के तहत देश के हर बच्चे तक पहुंचने का लक्ष्य लिया गया। अब तक इस मिशन के तहत देश में लगभग 3 करोड़ 40 लाख बच्चों और करीब 90 लाख गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। जिस गति से काम हो रहा है, उससे तय है संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य अब ज्यादा दूर नहीं है।’’

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला किया। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'केन्द्र सरकार ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार विरोधी प्रावधान को समाप्त कर दिया था। द हिन्दू अंग्रेजी अख़बार का राफेल में आज का नया विस्तृत रहस्योदघाटन फिर भी नो प्राब्लम।

भाजपा व आरएसएस वालों के लिये चौकीदार का महत्त्च है उसकी ईमानदारी का नहीं।' उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि 'भ्रष्टाचार-मुक्ति, ईमानदारी, देशहित व राष्ट्रीय सुरक्षा सब कुछ चौकीदार पर न्योछावर। अब चुनाव के समय चौकीदार सरकारी ख़र्चे पर देश भर में घूम-घूम कर सफाई दे रहें है कि वह बेईमान नहीं हैं बल्कि ईमानदार हैं। देश को सोचना है कि ऐसे चौकीदार का आख़िर क्या किया जाये?'

लखनऊ: लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो जारी है। इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर में राफेल मुद्दे के साथ उनके भी पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति अनिल अंबानी से गले मिलते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में राफेल घोटाले के एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का होने का दावा किया जा रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा। रोड शो के लिए बस पंजाब से मंगवाई गई है।

लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। रोड शो लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक होगा। इस बीच करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत होगा। रोड शो के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं। जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख